पानीपत में कोहरे की चादर:घने कोहरे में 10 मीटर रही विजिबिलिटी, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहनपानीपत में मंगलवार को सीजन का दूसरा घना कोहरा देखने को मिला। सोमवार को बादल छाने के बाद मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को कोहरे की आशंका जताई थी। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रह गई। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। मंगलवार को 11 बजे तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पानीपत में मंगलवार की सुबह कोहरे की चादर ओढ़कर आई। सोमवार रात से ही घना कोहरा छाया रहा। पानीपत में सीजन का यह दूसरा कोहरा है। सोमवार को बादल छाने के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को सुबह के समय कोहरा छाने और दिनभर मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया था। सुबह के समय तो कोहरा देखने को मिल गया।
कोहरा इतना घना रहा कि विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रह गई। बीते दिनों छाए कोहरे में विजिबिलिटी करीब 50 मीटर थी। विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार हवा के साथ कोहरा आने के कारण आसपास भी कुछ नजर नहीं आया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे के अनुसार 25 दिसंबर तक रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद अफगानिस्तान से जम्मू की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार बन रहे हैं।