पानीपत में कोहरे की चादर:घने कोहरे में 10 मीटर रही विजिबिलिटी, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
December 22, 2020
प्यार के फेर में पत्नी की हत्या:पत्नी को दर्शन के बहाने मथुरा ले गया, साथियों से मिलकर ली जान,
December 22, 2020

जान देने की कोशिश:सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने में आए पंजाब के किसान ने खाया जहर,

संघर्ष की राह में जान देने की कोशिश:सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने में आए पंजाब के किसान ने खाया जहर, डिबिया और सुसाइड नोट साथ ही लेकर आया था; PGI रेफरपंजाब के तरनतारन जिले के गांव भट्‌ठल भाईके का रहने वाला है निरंजन सिंह
गांव के सरपंच और कई साथियों के साथ आज ही आया था धरने में शामिल होने
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का आंदोलन आए दिन उग्र होकर जानलेवा होता जा रहा है। सोमवार को सोनीपत के सिंघु स्थित हरियाणा-दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान ने जहर खाकर जान देने की कोशिश कर डाली। वह आज ही गांव के कुछ लोगों के साथ धरने पर आया था और जेब में जहर के साथ-साथ सुसाइड नोट भी लेकर आया था। फिलहाल उसे गंभीर हालत में रोहतक PGI रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-कृषि कानूनों का विरोध LIVE:किसानों की भूख हड़ताल जारी, रोज 11 किसान 24 घंटे का उपवास रखेंगे

इस शख्स की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव भट्‌ठल भाईके के रहने वाले निरंजन सिंह के रूप में हुई है। यह सोमवार को ही गांव के सरपंच बलबीर सिंह और चार-पांच अन्य के साथ यहां धरनास्थल पर आया था। मिली जानकारी के अनुसार किसान निरंजन सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर जहर खा लिया। वहां मौजूद आंदोलनकारी किसानों ने आनन-फानन में निरंजन सिंह को स्थनीय अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन यहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। जांच के लिए खून का नमूना डॉक्टर्स ने ले लिया है। साथ ही पुलिस ने भी मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान निरंजन सिंह के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

साथ ही लेकर आया था जहर और मौत की वजह
उधर, धरने में साथ आए निरंजन सिंह के गांव के सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि निरंजन सिंह पहले से ही अपनी जेब में सुसाइड नोट और जहर की डिबिया लिए हुए था। इसका बात का किसी को पता नहीं चला, लेकिन आज दोपहर करीब पौने 2 बजे जैसे ही वह धरने वाली स्टेज के पास पहुंचा, उसने अचानक जेब से डिबिया निकाली और उससे जहर निगल लिया। इसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
यह लिखा है सुसाइड नोट में
बलबीर सिंह के मुताबिक पंजाबी में लिखे सुसाइड नोट में निरंजन सिंह कहना चाहता है कि किसान अपनी जान दे देंगे, पर अपनी मां जैसी जमीन को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर सकते। देश की सरकार को सोचना चाहिए, जब सबकुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो फिर कौन हमारी फसलों को खरीदेगा और अगर खरीदेगा भी तो फिर उसके उचित मोल क्यों देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES