संभलकर चलिए! आगे धुंध है:आज से गहरी धुंध के आसार, 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमानशिमला से साढ़े तीन गुना ठंडा नारनौल, पारा 2.4 डिग्री पर
समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। हरियाणा के नारनौल में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। जबकि हिमाचल के शिमला में यह 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। यानी शिमला के मुकाबले नारनौल करीब साढ़े तीन गुना ठंडा रहा। कुछ इलाकों में सुबह लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा।
अम्बाला में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री पर आ गया। हालांकि, दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी पाला जम सकता है। हालांकि, अगले 24 घंटे में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ने के आसार हैं। 21 से 24 दिसंबर तक धुंध गहरा सकती है।