जानिए कैसे 80 साल की मिसेस बैक्टर्स ने 20 हजार से खड़ी कर दी 1 हजार करोड़ की कंपनी
December 21, 2020
कश्मीर में 2जी स्पीड के बावजूद इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा युवाओं का बिजनेस,
December 21, 2020

मोदी ने कहा-दुनियाभर में मौजूद बुद्ध के साहित्य पर भारत में लाइब्रेरी बनाने को तैयारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इंडो-जापान संवाद कॉन्फ्रेंस:मोदी ने कहा- दुनियाभर में मौजूद बुद्ध के साहित्य पर भारत में लाइब्रेरी बनाने को तैयारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडो-जापान संवाद कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों को प्रमोट करने में इस फोरम का अहम योगदान रहा है। बुद्ध का संदेश भारत से दुनिया के कई हिस्सों में पहुंचा। बुद्ध का साहित्य और दर्शन कई देशों के मठों में और कई भाषाओं में मौजूद है। मैं चाहूंगा कि बुद्ध से जुड़े साहित्य की एक लाइब्रेरी बने। हम भारत में इसे बनाने के लिए तैयार हैं, इसके लिए जरूरी संसाधन मुहैया करवाएंगे।

बुद्ध के संदेश से चुनौतियों से निपटने पर फोकस
मोदी ने कहा कि यह लाइब्रेरी रिसर्च और डायलॉग के लिए भी एक प्लेटफॉर्म होगा। इससे आम लोगों और वैज्ञानिकों के साथ ही इंसानों और कुदरत के बीच भी सही संवाद हो पाएगा। इस संवाद के जरिए होने वाले रिसर्च के नतीजों से यह पता लगाने में भी मदद मिलेगी कि बुद्ध का संदेश हमें मौजूदा चुनौतियों से निपटने में कैसे गाइड कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES