सियासत:राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में जेजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए दिल्ली और यूपी के बाद अन्य राज्यों में पहुंची जेजेपी
जीतराम चौधरी की राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनायादिल्ली और यूपी के बाद जेजेपी अब अन्य राज्यों में भी अपना राजनैतिक मैदान तैयार करने में जुट गई है। इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। जेजेपी ने राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड के लिए प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बताया कि पूर्व विधायक जीतराम डूडी को राजस्थान की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा के गांव चौटाला में जन्मे जीतराम चौधरी की राजस्थान में अच्छी राजनीतिक पकड़ है। जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा से जुड़े जीतराम 2003-08 तक राजस्थान के टोंक जिले की मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। गुजरात में बच्चन झंडू सिंह गुर्जर को प्रदेशाध्यक्ष बनाया हैं। बच्चन सिंह गरीब, अनुसूचित जाति व वंचित समुदाय के हितैषी रहे हैं। उन्होंने 1987 में गुजरात की जनता दल पार्टी में सक्रिय तौर पर कार्य किया। इसके बाद 2002 से 2015 तक लोक जनशक्ति पार्टी में गुजरात के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे। उत्तराखंड में युवराज सिंह प्रदेशाध्यक्ष होंगे। वे किसान जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं।