ऑनलाइन पढ़ाई:रोज 30 से 50 प्रतिशत अटेंडेंस के साथ ऑनलाइन क्लास,
December 20, 2020
संसद की कमेटी की रिपोर्ट:देश में एक्सपर्ट डॉक्टर्स की भारी कमी, बताने के बाद भी स्वास्थ्य मंत्रालय
December 20, 2020

कम्युनिस्टों के बाद TMC का किला बने बोलपुर में रोड शो करेंगे अमित शाह,

बंगाल में शाह का दूसरा दिन LIVE:कम्युनिस्टों के बाद TMC का किला बने बोलपुर में रोड शो करेंगे अमित शाह, शांति निकेतन भी जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान वे सबसे पहले शांति निकेतन जाएंगे। यहां विश्वभारती विश्वविद्यालय में उनका कार्यक्रम है। यहां के बांग्लादेश भवन सभागार में उनका भाषण होगा। दोपहर दो बजे बोलपुर में उनका रोड शो होगा। शाह शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

भाजपा के चुनावी अभियान के लिहाज से बोलपुर काफी अहम है। यह संसदीय क्षेत्र कभी कम्युनिस्ट पार्टी का अभेद किला था। 1971 से 2014 तक लगातार यहां कम्युनिस्ट पार्टी का राज रहा। इनमें चार बार सरादिश रॉय और सात बार दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी ने चुनाव जीता। 2014 में तृणमूल कांग्रेस ने यह किला जीत लिया। दो बार से इस सीट पर उसी का कब्जा है।

दौरे का पहला दिन धमाकेदार रहा

शाह ने अपने दौरे की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। मिदनापुर में हुई उनकी रैली में तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, एक सांसद, पूर्व सांसद और CM ममता बनर्जी के खास रहे शुभेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। यहां अमित शाह ने कहा कि अच्छे लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं।

शाह ने रामकृष्ण आश्रम से मिशन बंगाल शुरू किया

अमित शाह ने मिशन बंगाल की शुरुआत रामकृष्ण आश्रम जाकर की। यहां उन्होंने रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के घर गए और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। यहां उन्होंने कहा कि खुदीराम बोस के घर आकर नई ऊर्जा का अनुभव कर रहा हूं।

पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव

इस समय केंद्र और ममता सरकार के संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और राज्य के अधिकारियों से जवाब-तलब के कारण यह तल्खी ज्यादा बढ़ गई है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव भी हैं। इस बीच अमित शाह का दौरा अहम हो जाता है।

20 दिसंबर को शाह के प्रोग्राम

गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन जाएंगे। यहां रवींद्र भवन में वह गुरु रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देंगे।
यहां वह मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के संगीत भवन जाएंगे और दोपहर 12 बजे यहां के बांग्लादेश भवन सभागार में उनका भाषण होगा।
यहां से वह बीरभूम के लिए रवाना हो जाएंगे। वह बीरभूम के श्यामबती, पारुलदंगा में दोपहर 12.50 बजे बाउल गायक परिवार के साथ भोजन करेंगे।
दोपहर दो बजे अमित शाह बोलपुर में स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्कल तक रोड शो करेंगे।
शाम 4.45 बजे वह मोहोर कुटीर रिसॉर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES