15 साल बाद जमा अगेता पाला, आज-कल भी जमेगा, हिसार में 1 डिग्री और नारनौल में 1.5 डिग्री रहा
December 19, 2020
अंबाला में बड़ा सड़क हादसा:कैंटर ने मारी ऑटो को टक्कर, दो सगी बहनों समेत 6 की मौत;
December 19, 2020

राज्य में कोरोना:एक दिन में 24 की मौत, रिकवरी रेट 96% पार, 24 घंटे में 704 नए केस

राज्य में कोरोना:एक दिन में 24 की मौत, रिकवरी रेट 96% पार, 24 घंटे में 704 नए केस हरियाणा में भले ही कारोना से संक्रमण के नए केस लगातार घट रहे हैं, परंतु मौतों का सिलिसला कम नहीं हाे रहा। पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। कहा जा सकता है कि हर घंटे एक मौत हुई है। 12 जिलों में एक से पांच मौतें हुई हैं। चिंता की बात यह है कि 238 मरीजों की हालत अभी गंभीर है। इनमें 31 वेंटिलेटर तो 207 ऑक्सीन सपोर्ट सिस्टम पर हैं। प्रदेश में अब मौतों का आंकड़ा 2810 हो गया है।

इधर, राज्य में एक दिन में 704 नए मरीज मिले। लगातार 23वें दिन भी नए मरीजों की संख्या घटी। जबकि दूसरी तरफ 1164 ठीक हुए हैं। अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 2 लाख 57 हजार 73 हो गई। इनमें 2 लाख 47 हजार 97 मरीज कोरोनावायरस से जंग जीत चुके हैं। यानी प्रदेश की पहली बार रिकवरी रेट 96.11 प्रतिशत पर पहुंची है। फिलहाल प्रदेश में 7166 यानी 2.78 प्रतिशत मरीज एक्टिव हैं।

विज का ऑक्सीजन लेवल हुआ सामान्य

गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अभी आईसीयू में हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल अब सामान्य हो गया है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि आईसीयू में डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर पूरी तरह नजर बनाए हैं। डॉक्टरों की टीम ने शुक्रवार को विज के स्वास्थ्य की जांच की। वे उनकी प्रगति से संतुष्ट हैं। उनके अन्य स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट में भी सुधार हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार विज की हालत स्थिर है।

पांच मौतें सिर्फ यमुनानगर में हुईं

सबसे ज्यादा पांच मरीजों की जान यमुनानगर में गई है। जबकि हिसार में चार और रेवाड़ी में तीन ने दम तोड़ा है। गुड़गांव, पंचकूला व झज्जर में 2-2 और फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व भिवानी में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

रोहतक में 268 स्वस्थ हुए

रोहतक में 268, फरीदाबाद में 170, गुड़गांव में 106, सोनीपत में 78, हिसार में 41, अम्बाला में 46, करनाल में 56, पानीपत में 51, रेवाड़ी में 48, पंचकूला में 47, सिरसा में 78, यमुनानगर में 25, कुरुक्षेत्र में 15, भिवानी में 31, झज्जर में 20, पलवल में 25, कैथल में 23, चरखी दादरी में 13, फतेहाबाद व जींद में 7-7, नूंह में 6 व महेंद्रगढ़ में 3 मरीज ठीक हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES