भास्कर एक्सप्लेनर:यूपी में आप और AIMIM की एंट्री से भाजपा या सपा किसका ज्यादा नुकसान?
December 19, 2020
UP में CAA हिंसा पीड़ित 5 परिवारों की कहानी:कोई कलेजे के टुकड़े की कब्र पर फूल चढ़ाकर हर दिन रोता है
December 19, 2020

ठंड से कांपा उत्तर भारत:पंजाब में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली बनी शिमला;

ठंड से कांपा उत्तर भारत:पंजाब में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली बनी शिमला; राजस्थान के सभी 33 जिलों में पारा 7° से नीचे शिमला और कश्मीर में बर्फबारी के बाद अब दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। दिल्ली के जाफरपुर में पारा शिमला के बराबर पहुंच गया है। यहां तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं पंजाब के अमृतसर में ठंड ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पारा 0.4 डिग्री पर पहुंच गया है। जालंधर में तापमान 1.6 डिग्री रहा। बर्फीली हवाओं ने बिहार की राजधानी पटना में भी कोल्ड डे जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। यहां एक दिन में पारा 4 डिग्री तक गिर गया।

राजस्थान: सभी 33 जिलों में पारा 7 से नीचे
राजस्थान में शीतलहर के साथ सर्दी का सितम जारी है। 24 घंटे के दौरान ही ज्यादातर शहरों में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक और नीचे चला गया। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम था। एक भी शहर ऐसा नहीं रहा जहां रात का पारा 7 डिग्री से ज्यादा हो। वहीं, माउंट आबू और चांदन के बाद अब चूरू और जोबनेर में पारा माइनस में चला गया। बीती रात जोबनेर और माउंट आबू में तापमान -2.5° और चूरू में -0.3° सेल्सियस दर्ज किया गया।राजस्थान: सभी 33 जिलों में पारा 7 से नीचे
राजस्थान में शीतलहर के साथ सर्दी का सितम जारी है। 24 घंटे के दौरान ही ज्यादातर शहरों में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक और नीचे चला गया। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम था। एक भी शहर ऐसा नहीं रहा जहां रात का पारा 7 डिग्री से ज्यादा हो। वहीं, माउंट आबू और चांदन के बाद अब चूरू और जोबनेर में पारा माइनस में चला गया। बीती रात जोबनेर और माउंट आबू में तापमान -2.5° और चूरू में -0.3° सेल्सियस दर्ज किया गया।मध्य प्रदेश: 6 शहरों में पारा 5-6 डिग्री के आासपास, 23 शहरों में 10 डिग्री या उससे नीचे
बारिश के बाद बादल छंटते ही राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। शुक्रवार को भोपाल में सीजन का पहला कोल्ड डे रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम यानी 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 7.4 डिग्री पर पहुंच गया। 24 घंटे ठंडी हवा चली। प्रदेश के 6 शहरों में पारा 5-6 डिग्री के आसपास और 23 शहरों में 10 डिग्री या उससे कम रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमाचल, कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद वहां से आई बर्फीली हवा से हमारे यहां ठंड बढ़ी। अभी तक अरब सागर से आई नमी ने ठंड रोक रखी थी। प्रदेश में दतिया सबसे ठंडा रहा। वहां दिन का तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव में पारा 4.1, ग्वालियर में पारा 4.2, खजुराहो में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES