पारा गिरा, हौसला बढ़ा:3 डिग्री सेल्सियस में भी शाहजहांपुर बॉर्डर पर डटे हैं हजारों किसान,
December 18, 2020
4° तापमान में भी डटे किसान:रैनबसेरे में सोने के लिए कतार लगानी पड़ रही;
December 18, 2020

तृणमूल छोड़ने का फायदा:शुभेंदु अधिकारी को Z कैटेगरी सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ी मिलेगी;

तृणमूल छोड़ने का फायदा:शुभेंदु अधिकारी को Z कैटेगरी सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ी मिलेगी; भाजपा में जाने की चर्चा तेजममता बनर्जी की तृणमूल से इस्तीफे के एक दिन बाद ही शुभेंदु अधिकारी को केंद्र से Z कैटेगरी की सुरक्षा मिलने का फैसला हो गया। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा के बाद शुभेंदु को बंगाल में Z सिक्योरिटी देने का फैसला लिया गया है। उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी मिलेगी। बंगाल के बाहर उन्हें Y+ सिक्योरिटी कवर मिलेगा।

1-2 दिन में भाजपा जॉइन कर सकते हैं
ममता के करीबी रहे शुभेंदु ने बुधवार को विधायकी और गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वे पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से विधायक थे। पिछले कुछ समय से पार्टी की लीडरशिप से दूरी बनाए हुए थे। शुभेंदु का जाना पार्टी के साथ ममता के लिए भी झटका है। 19 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर जाएंगे। ऐसी अटकलें हैं कि इसी दौरान शुभेंदु भाजपा जॉइन कर सकते हैं।

शुभेंदु के परिवार का 80 से ज्यादा सीटों पर असर
शुभेंदु अधिकारी मिदनापुर जिले के बड़े नेता माने जाते हैं। उनका परिवार कई सालों से सियासत में है। शुभेंदु के पिता कांग्रेस से विधायक और सांसद रह चुके हैं। वे UPA सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री थे और अभी तृणमूल सांसद हैं। शुभेंदु खुद लगातार विधायक और सांसद का चुनाव जीतते आ रहे हैं।

पहली बार उन्होंने 2006 में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 2009 में लोकसभा चुनाव जीते। 2014 में भी अपनी सीट पर कब्जा जमाया। 2016 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर परिवहन मंत्री बने। शुभेंदु के एक भाई सांसद और दूसरे नगरपालिका अध्यक्ष हैं। इस परिवार का 6 जिलों की 80 से ज्यादा सीटों पर असर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES