LoC पर पाकिस्तान की फायरिंग:नौशेरा सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन की जवाबी कार्रवाई
December 16, 2020
किसानों का राशन कहां से आ रहा है:जिस परिवार ने अपने लिए दो बोरी राशन बचाया था,
December 16, 2020

ठंड पर 6 राज्यों से रिपोर्ट:राजस्थान के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, माउंट आबू में तापमान 1.4 डिग्री

ठंड पर 6 राज्यों से रिपोर्ट:राजस्थान के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, माउंट आबू में तापमान 1.4 डिग्रीआधा दिसंबर बीतने के बाद मैदानी इलाकों में सर्दी तेज हो गई। राजस्थान के 8 जिलों में 3 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में रातें और ठंडी होंगी। बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा जारी रहेगा। गुजरात में 17 से 19 दिसंबर के बीच ठंड और बढ़ सकती है।

राजस्थान: 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
माउंट आबू में बुधवार को तापमान 1.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार रात अचानक चली सर्द हवाओं से महज 3 घंटे के अंदर पारा 5 डिग्री लुढ़क गया। जयपुर समेत 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए शीतलहर की यलो वॉर्निंग जारी की है। उत्तरी हवाओं के असर से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर में 18 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इससे अगले 3-4 दिनों में ठंड और बढ़ेगी।मध्यप्रदेश: लगातार छठे दिन बादल छाए हैं
भोपाल में बुधवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। इससे पहले मंगलवार को सुबह 5.30 से 11.30 बजे तक 6 घंटे कोहरे का असर रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई। दो दिन बाद रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। इंदौर में 11 दिसंबर से लगातार बादल छाए हुए हैं।झारखंड: 5 साल में पहली बार इतनी ठंड, पारा 13.4 डिग्री
कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। झारखंड में दिसंबर में ठंड का रिकॉर्ड टूटा और पारा 2 डिग्री गिरकर 13.4 रह गया। बीते 5 साल में पहली बार और 15 साल में सिर्फ 2 बार दिसंबर के पहले 15 दिनों में इतनी ठंड पड़ी है। रांची में तापमान 15 दिसंबर के बाद ही 15 डिग्री से नीचे जाता है।हिमाचल प्रदेश: शिमला में तापमान 3 डिग्री
हिमाचल के लाहौल स्पीति जिले में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई। अब शिमला में तापमान लगातार गिर रहा है। मंगलवार को मिनिमम टेंपरेचर 3 डिग्री और मैक्सिमम 14 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बर्फ गिरने से तापमान और कम होगा।गुजरात: बारिश से 4 दिन में पारा 4 डिग्री लुढ़का
बेमौसम की बारिश से तापमान बीते 4 दिन में 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते राज्य में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और सेंट्रल अरब सागर पर साइक्लोनिक सिस्टम बना है। जिसके असर से 17 से 19 दिसंबर के बीच ठंड और बढ़ सकती है।बिहार: दक्षिणी इलाकों में बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ने के आसार
पटना समेत राज्य के दक्षिणी इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी। रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है। दूसरी तरफ उत्तर बिहार के हिमालय की तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES