गतिरोध जारी है:समाधान के लिए चौबीसों घंटे तैयार- पीएम मोदी, किसान नेताओं का आरोप
December 16, 2020
स्वास्थ्य मंत्री मेदांता रेफर:विज के भाई बोले-पीजीआई में 4 दिन में भी हालत नहीं सुधरी,
December 16, 2020

जाड्‌डे की थर्ड डिग्री:3 डिग्री पर आया तापमान, दिसंबर में ही जम गया पाला,

जाड्‌डे की थर्ड डिग्री:3 डिग्री पर आया तापमान, दिसंबर में ही जम गया पाला, अभी पांच दिन राहत नहींतापमान 18-19 दिसंबर को और गिरने की संभावना
पहाड़ों की तरफ से चल रही पश्चिम उतर हवा मैदानों में कड़ाके की ठंड लेकर आई है। इससे 24 घंटे में ही तापमान कई जिलों में 3 डिग्री तक गिर गया। हिसार में मंगलवार को रात का पारा 3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। हिसार देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में शीतलहर चली। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अमूमन प्रदेश में 1 से 10 जनवरी के दौरान पाला जमता रहा है। अबकी बार दिसंबर में ही पाला जम गया है। अब पारा लगातार जमाव बिंदु की ओर जाएगा। इससे ठंड जमा देने वाली हो जाएगी।

कुल्लू से भी ठंडा हो गया दिन, पारा 10 डिग्री नीचे

अब दिन में भी कड़ाके की ठंड होने लगी है। रेवाड़ी में अधिकतम तापमान 13 डिग्री पर आ गया, जाे सामान्य से 10 डिग्री कम है। नारनौल में यह 13.2, रोहतक में 15, सिरसा में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल के कुल्लू में यह 18.3, शिमला में 14 डिग्री रहा।

हिसार में रात का तापमान शिमला से 0.8 डिग्री कम

पहाड़ों की ठंडक मैदानी इलाकों में देखी जा रही है। शिमला में रात का पारा 3.8 डिग्री रहा, जबकि हिसार में यह 3 डिग्री रहा। यानी हिसार का पारा शिमला से 0.8 डिग्री कम रहा। कुल्लू में पारा 0.8 डिग्री और मनाली में 0.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

आगे क्या: रात का पारा 2-3 डिग्री कम हो सकता है

अगले 5 दिन भी शीतलहर चलने की संभावना है। 16 दिसंबर को कुछ इलाकों में धुंध पड़ सकती है। 18 व 19 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक कम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES