वेस्टइंडीज का व्हाइट वॉश:न्यूजीलैंड ने आखिरी टेस्ट पारी और 12 रन से जीता
December 14, 2020
कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, किसान आंदोलन से लौट रहे दो किसानों की मौत
December 15, 2020

हरियाणा सरकार की कार्रवाई:’मोदी भक्त’ रॉकी मित्तल को पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन पद से हटाया

हरियाणा सरकार की कार्रवाई:’मोदी भक्त’ रॉकी मित्तल को पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन पद से हटाया; राहुल गांधी पर भी बनाया था विवादित गानारॉकी को इसी साल फरवरी में सरकार की ओर से यह पद दिया गया थाहरियाणा सरकार ने ‘मोदी भक्त’ जय भगवान (रॉकी मित्तल) को तुरंत प्रभाव से स्पेशल पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन पद से हटा दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल ने आदेश जारी किए और पद से हटाए जाने की वजह अपरिहार्य कारण बताए। रॉकी को इसी साल फरवरी में सरकार की ओर से यह पद दिया गया था। वे एक सुधार योजना प्रोजेक्ट के डायरेक्टर भी बनाए गए थे।

रॉकी पिछले 6 साल से सरकार के प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बता दें कि रॉकी मित्तल मोदी भक्त कहलाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ में कई गाने बनाए हैं। रॉकी मित्तल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी कई विवादित गाने बनाए हैं। इस वजह से राहुल गांधी विवादों में भी रहे।

उन पर राहुल गांधी के खिलाफ बनाए गानों में अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। रॉकी ने एल्बम बनाकर यूट्यूब पर अपलोड की है और कई सोशल प्लेटफॉर्म पर भी उसका प्रसारण किया है। इनमें रॉकी ने कांग्रेस के आला नेताओं पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बखान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES