उपद्रव के दो दिन बाद 149 लोग गिरफ्तार, कंपनी ने कहा- 437 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ
December 15, 2020
कंगना के निशाने पर ऋतिक:ईमेल विवाद फिर चर्चा में आया तो कंगना ने कसा ऋतिक पर तंज
December 15, 2020

चीन पर राजनाथ सिंह का बयान:रक्षा मंत्री बोले- सॉफ्ट पावर के मामले में चीन से बहुत आगे है भारत,

चीन पर राजनाथ सिंह का बयान:रक्षा मंत्री बोले- सॉफ्ट पावर के मामले में चीन से बहुत आगे है भारत, उन पर हमारा सांस्कृतिक प्रभाव सदियों तक रहारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय सेना की बहादुरी और शौर्य को सराहा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मिलिट्री के मुद्दे पर डिबेट हो सकती है, लेकिन जहां तक बात सॉफ्ट पावर की है तो वर्ल्ड को अपने विचारों से लीड करने के मामले में भारत चीन से बहुत आगे है।

उन्होंने FICCI के एनुअल कॉन्क्लेव में कहा कि चाइनीज थिंकर हु शी ने कहा था कि भारत ने चीन पर 2 हजार साल से ज्यादा तक वर्चस्व बनाए रखा है। भारत ने बॉर्डर पर एक भी सैनिक भेजे बगैर चीन पर दशकों तक कंट्रोल किया है।’ उन्होंने कहा कि हु शी के इस बयान में जोर दिया गया कि भारत की संस्कृति और सभ्यता ने सदियों तक दुनिया को हमेशा प्रेरित और प्रभावित किया है।

सेना ने बहादुरी का परिचय दिया
बॉर्डर पर जारी तनाव के बारे में उन्होंने कहा कि जब भी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर हालातों की बात होती है, तो भारत और चीन के मिलिट्री में तुलना शुरू हो जाती है। मैं इन सब पर कुछ नहीं कहूंगा।

उन्होंने कहा कि इन परीक्षा के हालातों में हमारी सेना ने बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने गर्व के साथ चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) सामना किया और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।

पूर्वी एशिया पर भारत का प्रभाव
उन्होंने कहा कि अगर आप पूर्वी एशिया की ओर देखेंगे। बर्मा से थाईलैंड से इंडोनेशिया और मलेशिया या फिर जापान, इन सभी पर भारतीय संस्कृति का गहरा प्रभाव रहा है। बौद्ध धर्म का चीन पर एक हद तक प्रभाव था, 1949 की क्रांति से पहले चीन की लगभग 80% आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES