सैलरी कटौती पर एम्पलाई नाराज:लॉकडाउन में सैलरी आधी होने से वर्कर्स भड़के,
December 13, 2020
‘मर्दानी 2’ का एक साल पूरा:शिवानी शिवाजी राव के किरदार में दिखीं रानी मुखर्जी ने बोलीं
December 13, 2020

बारिश से ठंड बढ़ी:कश्मीर के मैदानी इलाकों में पहली बर्फबारी; MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश,

बारिश से ठंड बढ़ी:कश्मीर के मैदानी इलाकों में पहली बर्फबारी; MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, तापमान 6 डिग्री गिराकश्मीर के मैदानी इलाकों में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कई जगह तो बर्फ की एक फीट मोटी परत जम गई। इससे आम जिंदगी पर असर पड़ा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घाटी के मैदानी इलाकों में रात में हल्की बर्फ गिरी। वहीं, चोटियों पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी हुई है।अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में शनिवार को 3 इंच बर्फ गिरी। श्रीनगर-जम्मू, श्रीनगर-लेह और मुगल रोड सहित सभी हाईवे शनिवार को बंद रहे। श्रीनगर-जम्मू हाईवे के बनिहाल सेक्टर में लगभग एक फीट तक बर्फ गिरी है। श्रीनगर में पारा -0.6 डिग्री, पहलगाम में -0.9 और गुलमर्ग में -4 डिग्री नीचे रहा। आज से मौसम में सुधार होगा। 20 दिसंबर तक भारी बर्फबारी की उम्मीद नहीं है।UP में बांदा सबसे ठंडा, भोपाल में बारिश

इससे पहले, मध्यप्रदेश, राजस्थान और यूपी के कई इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक घुल गई है। यूपी में कई जगह कोहरा भी छा रहा है। बडे़ शहरों में कानपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15.5 और इलाहाबाद में 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बांदा में यह सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के अलवर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे पारा 6 डिग्री गिर गया। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर में भी बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हई। पटना में दिनभर धुंध छाई रही।उदयपुर में पहली मावठ से दिन का तापमान 6.6 डिग्री गिरा

राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। दिनभर धूप नहीं निकली। दिन के तापमान में 6.6 डिग्री की गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई। उदयपुर समेत पूरे मेवाड़ में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव होने से उत्तरी हवाएं अब मैदानी इलाकों की ओर बढ़ेंगी, ठंडी हवाएं चलने से पारा 3 से 4 डिग्री और गिरेगा।

दिल्ली में बारिश और कोहरा

दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। पूरे शहर में कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मिनिमम टेंपरेचर 11 डिग्री और मैक्सिमम 26 डिग्री रह सकता है।पंजाब में 3 दिन बारिश के आसार

हिमाचल में बर्फबारी के चलते पंजाब में मौसम बदला है। शुक्रवार देर रात लुधियाना, अमृतसर, जालंधर समेत कई जगह बरसात हुई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन में कई जिलों में बारिश का अनुमान जारी किया है। ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई हैं। इससे अगले 48 घंटे में पारा गिरेगा। अभी तक प्रदेश में दिसंबर के हिसाब से ठंड कम है। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगी। उधर, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी कोहरा छाया हुआ है।

हरियाणा में 72 घंटे में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

प्रदेश में शुक्रवार को बादल छाए रहे। जींद और पानीपत समेत कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। शनिवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे अगले 72 घंटे में रात का पारा 3 से 5 डिग्री तक कम होगा। 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक कुछ जगह गहरी धुंध छाने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान तेजी से गिरेगा।पटना में विजिबिलिटी 150 मीटर रह गई

पटना समेत बिहार के 22 जिलों में 14 और 15 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं, इससे मौसम सर्द होगा। पटना में शुक्रवार को मैक्सिमम टेंपरेचर 22.2 डिग्री और मिनिमम 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन धुंध छाई रही। कई इलाकों में विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर तक रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES