पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, प्रदेश में हल्की बारिश, 4.2 डिग्री तक गिरा दिन का पारापश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर जहां भारी बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। हरियाणा में 24 घंटे में औसतन 1.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इससे दिन का पारा रोहतक में 4.2 डिग्री की गिरावट के साथ 19.5 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।
हालांकि, रात का पारा करनाल में 15.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 13-14 दिसंबर को सुबह धुंध गहरा सकती है। पारा 5 डिग्री तक कम होने के आसार हैं। 20 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। इससे भी पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानों में कड़ाके की ठंड शुरू होगी।