नगर निगम चुनाव:3 मेयर पदों के लिए भाजपा से 45 और कांग्रेस से 22 नाम पहुंचे,
December 13, 2020
किसान आंदोलन:हरियाणा बॉर्डर पर हाइवे पर किसानों का कब्जा, सांसद बेनीवाल के पहुंचने के बाद लगा जाम
December 13, 2020

दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, तापमान में आई गिरावट, अब बढ़ेगी ठंडपहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, तापमान में आई गिरावट, अब बढ़ेगी ठंडपहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जिले में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। वहीं, आसमान में दिन भर बादलों की मौजूदगी रही मगर बादल बिन बरसे ही लौट गए। धूप न निकलने से ठंड का असर बढ़ गया।

खासकर ग्रामीण इलाकों में तो सुबह के समय कड़ाके की ठंड रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबक‌ि शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चमी विक्षोभ की सक्रिया कम होने से बृहस्पतिवार रात से मौसम का मिजाज बदलने लगा था।

इसका असर शुक्रवार और शनिवार को व्यापक तौर पर असर देखने को मिला। शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था जबकि धूप नहीं निकली। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप जरूर खिली। इससे लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार एक सपताह तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES