विदेश में ठंड से थमा जीवन:यूरोपीय देशों में बर्फबारी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठप

विदेश में ठंड से थमा जीवन:यूरोपीय देशों में बर्फबारी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठप; चीन में कोहरे और प्रदूषण के कारण जमीन से आसमान तक ढंका जियांगयांग शहरयूरोपीय देश फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्पेन और स्विट्जरलैंड में भारी बर्फबारी हो रही है। तापमान माइनस 8 डिग्री तक पहुंच गया है। इस कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी ठप हो गया है। फ्रांस में ज्यादातर सड़कें बंद कर दी गई हैं। बर्फ हटाने का काम जारी है। वहीं ऑस्ट्रिया में लोकल ट्रेनें तक प्रभावित हैं। यहां ट्रेनों पर 6-6 इंच तक बर्फ जम रही है। ट्रेनों चलाने से पहले बर्फ हटाई जाती है, तब ट्रेनें आगे बढ़ती हैं।चीन में हुबेई प्रांत का जियांगयांग शहर कोहरे और प्रदूषण के कारण जमीन से आसमान तक ढंक गया है। आसमान में सिर्फ ऊंची इमारतें ही दिखाई दे रही हैं। 56 लाख की आबादी वाले जियांगयांग में दो साल से तेजी से निर्माण हो रहा है। कई सरकारी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इस कारण प्रदूषण बढ़ा है। लोग बताते हैं कि अभी तक यहां कभी भी इतना कोहरा नहीं रहा है। लेकिन प्रदूषण के कारण इसकी पहुंच आसमान तक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    सरकार में बदलाव:कोर्ट के आदेश पर इमरान ने कैबिनेट में बदलाव किया,
    December 13, 2020
    ओडिशा FC की हार:गोवा FC दूसरी जीत के साथ टॉप चार में पहुंचा इगोर एंगुलों स्कोरर की सूची में टॉप पर
    December 13, 2020