किसानों पर दोहरी मार:हरियाणा में बायो क्रॉप साइंस के NPK का सैंपल फेल,
December 10, 2020
शाह का बुलावा आते ही रोका मंच का काम, वार्ता विफल होने पर रात में ही बनाया स्क्रीन वाला मंच
December 10, 2020

वेदर अपडेट:कल से दो दिन हल्की बरसात, फिर 13 से धुंध दिखाएगी असर,

वेदर अपडेट:कल से दो दिन हल्की बरसात, फिर 13 से धुंध दिखाएगी असर, दूसरे पखवाड़े में जोर पकड़ेगी ठंडप्रदेश में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 11 और 12 दिसंबर को कई हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है। इस दौरान दिन का तापमान और कम होगा। फिलहाल प्रदेश के हिसार में रात का तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 दिसंबर को सुबह कुछ इलाकों में धुंध पड़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बरसात होगी और विक्षोभ का असर कम होगा तो 13 दिसंबर से फिर धुंध दस्तक दे सकती है। इधर पहाड़ों में ठंड हरियाणा से कम रही। शिमला में रात का तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक

आईएमडी के अनुसार नारनौल में दिन का पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। हिसार में दिन का तापमान 27.5 डिग्री रहा, जबकि फरीदाबाद में पारा 28 डिग्री आंका गया है। 11 और 12 को हल्की बरसात की वजह से दिन के तापमान में कमी आ सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिखेगा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड और जोर पकड़ सकती है। क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। यही नहीं कुछ और पश्चिम विक्षोभ दिसंबर में आने की संभावना भी मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES