2020 में गूगल सर्च:भारत में गूगल पर इस साल काेराेना नहीं, IPL सबसे ज्यादा सर्च हुआ
December 10, 2020
चीन के झूठ का खुलासा:जयशंकर बोले- LAC पर तनाव को लेकर चीन ने 5 तरह की सफाई दी
December 10, 2020

बंगाल में भाजपा अध्यक्ष का मिशन 2021:नड्‌डा बोले- सोनार बांग्ला के लिए 130 कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई,

बंगाल में भाजपा अध्यक्ष का मिशन 2021:नड्‌डा बोले- सोनार बांग्ला के लिए 130 कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई, अगले चुनाव में हम 200 सीटें जीतेंगेभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को दो दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि सोनार बांग्ला के लिए हमारे 130 कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है। अब भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाएगी।

भाजपा ने डोर-टू-डोर कैम्पेन शुरू किया

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डोर-टू-डोर कैम्पेन की शुरुआत की। इसके तहत पार्टी नेता ममता सरकार में जुल्म का शिकार हुए परिवारों से मिलेंगे। नड्डा ने भवानीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक हिंसा के कारण भाजपा के 130 कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है। हमारे कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना सोनार बांग्ला बनाने में जुटे हुए हैं।

तुष्टीकरण की राजनीति का मुद्दा उठाया

उन्होंने ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र में बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति का मुद्दा को उठाया। भाजपा अध्यक्ष ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का टारगेट सेट किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है। 9 साल पहले बंगाल में हमें 4% वोट मिले थे। 2014 में हमारी सीटें 2 हुई और वोट 18% मिले। 2019 में हमारी सीटें 18 पर पहुंची और वोट 40% मिले। 2021 के चुनाव में भाजपा 200 सीट जीतकर बंगाल में सरकार बनाएगी।

विजयवर्गीय के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने 7 दिसंबर को सिलीगुड़ी में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प के मामले में राज्य के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पर भी केस दर्ज किया गया है।

पुलिस और कार्यकर्ता के बीच हिंसक भिड़ंत हुई थी

इससे पहले सिलीगुड़ी में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हिंसक भिड़ंत हुई थी। भाजपा कार्यकर्ता ममता सरकार के खिलाफ रैली निकाल रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह दावा किया था कि पुलिस के लाठीचार्ज में ही एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है।

भाजपा ने गंभीर आरोप लगाए थे

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं।
पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं को ही प्रताड़ित कर रही है।
केंद्र की ओर से शुरू की गई योजनाओं को राज्य सरकार जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES