बंगाल में हिंसा:सिलीगुड़ी में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक भिड़ंत, प्रदेश अध्यक्ष घोष बोले- एक कार्यकर्ता की मौत हुईपश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार को पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हिंसक भिड़ंत हुई। भाजपा कार्यकर्ता ममता सरकार के खिलाफ रैली निकाल रहे थे। इस बीच, जब पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों गुटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करने लगे। पुलिस ने भी कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह दावा किया है कि पुलिस के लाठीचार्ज में ही एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है।
BJP कार्यकर्ताओं की हत्या करवा रही ममता सरकार- घोष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी BJP कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही हैं। वे लगातार कार्यकर्ताओं की हत्या करवा रही हैं। पुलिस BJP कार्यकर्ताओं को धमकी देती है। पूरे राज्य में कुशासन और अराजकता है।
भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं।
पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं को ही प्रताड़ित कर रही है।
केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को राज्य की जनता तक सरकार नहीं पहुंचने दे रही है।