खेती कानूनों के खिलाफ भारत बंद:हरियाणा-पंजाब में बंद को सियासी दलों और कर्मचारियों

खेती कानूनों के खिलाफ भारत बंद:हरियाणा-पंजाब में बंद को सियासी दलों और कर्मचारियों का साथ, करनाल में ग्रामीणों ने हेलीपैड उखाड़ा; CM का प्रोग्राम रद्द खेती कानूनों के विरोध में भारत बंद के आह्वान का पंजाब और हरियाणा में खासा असर देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सड़कें जाम करने का ऐलान कर रखा है। मंडियां भी बंद हैं, वहीं सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभाव‍ित है। पंजाब के करीब 50 हजार कर्मचारी अवकाश पर चले गए हैं। उधर, हरियाणा में भी बंद को राजनैतिक दलों और कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। हां भाजपा और जजपा ने खुद को इससे दूर रखा है। हालांकि दूध की सप्लाई, पेट्रोल पंप, शराब के ठेके वगैरह खुले नजर आ रहे हैं।करनाल जिले के गांव पाढा में CM मनोहर लाल का विरोध हो रहा है। यहां आज एक कार्यक्रम था, मगर देर रात लोगों ने यहां बनाए गए हेलीपैड को उखाड़ दिया। आयोजन के लिए रखी गयी कुर्सियों को हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    लीग-1 फुटबॉल:PSG ने मोंटेपेलियर को हराया, एम्बाप्पे क्लब के लिए 100 गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी
    December 7, 2020
    देश में धरती डोली:हरियाणा के सोनीपत जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके; नहीं हुई जान
    December 8, 2020