देश में धरती डोली:हरियाणा के सोनीपत जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके; नहीं हुई जान
December 8, 2020
बैंक की तरह वाहन के रजिस्ट्रेशन में भी दर्ज होगा नॉमिनी का नाम, मालिकाना हक
December 8, 2020

किसान आंदोलन:आज भारत बंद, राज्य में साढ़े 14 लाख वाहन नहीं चलेंगे,

किसान आंदोलन:आज भारत बंद, राज्य में साढ़े 14 लाख वाहन नहीं चलेंगे, जरूरी सेवाएं के लिए जा रहे वाहनों को नहीं रोका जाएगाकिसान बोले- सुबह से शाम तक बंद और चक्का जाम दिन के 11 से दोपहर 3 बजे तक
कुछ प्रगतिशील किसानों ने कृषि मंत्री को कानूनों के समर्थन का पत्र सौंपा
केंद्र ने राज्यों से कहा- कानून व्यवस्था बनाए रखें, कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराएंदिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 8 बजे से शाम तक रहेगा। हालांकि चक्का जाम 11 से 3 बजे तक ही रहेगा। इस दौरान राज्य के करीब 14 लाख से अधिक काॅमर्शियल वाहन नहीं चल पाएंगे। मंडियां भी बंद रहेंगी। बंद में एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं और शादी के लिए जा रहे लोगों पर रोक नहीं होगी।

किसानों ने फल, दूध और सब्जियों की सेवा रोकने का फैसला किया है। फिर भी किसान संगठनों ने अपील की है कि किसी को बंद में शामिल होने के लिए मजबूर न किया जाए। राज्य सरकार ने बंद के मद्देनजर सुरक्षा बलों की 14 कंपनियां तैनात हैं। इनमें 9 कंपनियां आरएएफ की हैं। डीजीपी मनोज यादव ने कहा है कि जबरन बंद कराने की कोशिश पर पुलिस एक्शन ले सकती है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर सभी राज्यों से कहा है कि कानून और शांति-व्यवस्था को बनाए रखें।

ये भी सुनिश्चित करना चाहिए कि कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए। बंद को कांग्रेस समेत 24 दलों व 10 ट्रेड यूनियनों ने समर्थन दिया है। उधर, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के समर्थन में 30 से ज्यादा खिलाड़ी अवॉर्ड वापस करने दिल्ली पहुंचे, पर उन्हें दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। उधर, कुंडली बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेताओं ने कहा- बंद शांतिपूर्ण होगा। मंच पर किसी राजनेता को जगह नहीं मिलेगी। कानूनों के समर्थन में हरियाणा के प्रगतिशील किसानों का एक दल कृषि कानूनों के समर्थन में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिला। इस दौरान तोमर ने उनसे कहा- ‘नए कानूनों से किसानों का भला ही होगा।’

ये मार्ग पूरी तरह बंद

कुंडली-सिंघु बॉर्डर, डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा लिंक रोड, नेशनल हाईवे पर गाजीपुर बॉर्डर, औचंदी, लामपुर, टिकरी और झाड़ोदा बॉर्डर और राजधानी में एनएच-44 दोनों तरफ से बंद है।

ये मार्ग होंगे प्रभावित

दिल्ली-अम्बाला एनएच-44, दिल्ली-हिसार एनएच-9, दिल्ली-पलवल एनएच-19 और दिल्ली से रेवाड़ी एनएच -48 पर भी कुछ समय के लिए यातायात में व्यवधान हो सकता है। इसका पीक दोपहर 12 से 3 बजे के बीच हो सकता है।
राज्य के लगभग सभी जिलों में बड़ी या छोटी सड़कें जाम से प्रभावित हो सकती हैं। टोल प्लाजा पर भी व्यवधान हो सकता है।
ये मार्ग खुले हुए हैं

हरियाणा के लिए धनसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच- 8, बिजवासन, बजघेड़ा व पालम विहार बॉर्डर के रास्ते का भी प्रयोग हो रहा है।
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व उत्तराखंड से यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा होते हुए आने वाली गाड़ियों को डीएनडी से दिल्ली में प्रवेश कराया जा रहा है।
सीएम ने साधा निशाना- कानून अन्नदाताओं के हित में, विपक्ष किसानों के कंधे पर रखकर चला रहा बंदूक

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान हित में हैं। हरियाणा का किसान खुश है। कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। वे सोमवार को गुरुग्राम में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। सीएम ने कहा कि जब से हमने सत्ता संभाली है, किसानों के हित में बहुत काम हुए हैं। मई 2015 में फसलें खराब हुईं तब पहली बार इतना मुआवजा दिया गया था जो पिछले 48 सालों में नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2010-11 में यूपीए की सरकार थी।

तब सभी दल कृषि सुधार कानून की बात करते थे, उस समय ये इसे सिरे नहीं चढ़ा पाए और आज ऐसे विरोध कर रहे हैं जैसे ये अपनी कही हुई बात भूल गए हों। तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार ने इन्हें लागू करने के लिए राज्यों को पत्र लिख मॉडल एपीएमसी कानून लाने की बात कही थी। यह भी कहा गया था कि जो प्रदेश इन्हें लागू नहीं करेगा उनकी आर्थिक सहायता बंद करेंगे। आज डीएमके, आरजेडी, बीएसपी, अकाली दल सभी दल निकल पड़े हैं कि वे सहमत नहीं है। किसान के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति की जा रही है।

रात नौ बजे 250 लोगों ने खोद दिया सीएम के लिए बना हैलीपेड

किसान आंदोलन की आंच करनाल के गांव पाढ़ा में पहुंच गई है। मंगलवार को प्रस्तावित सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम से पहले रात नौ बजे 250 युवाओं व किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर लगे टेंट को उखाड़ दिया और हैलीपेड खोद दिया। लोगों ने मौके पर मौजूद मुनक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, सिपाहियों के मोबाइल बंद करवा दिए।

उन लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया और मंगलवार 10 बजे इसी जगह इकट्ठे होने का ऐलान किया है। बाद में मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। मुख्यमंत्री आठ दिसंबर को शाम तीन बजे पाढ़ा गांव में करोड़ों के विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण करने आना है। एसपी पुनिया का कहना है कि घटना को अंजाम देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES