महिलाओं के हक में आवाज उठाने वालीं मोलवर्दी को ढाई साल की सजा,

ईरान की पूर्व उपराष्ट्रपति को जेल:महिलाओं के हक में आवाज उठाने वालीं मोलवर्दी को ढाई साल की सजा, जासूसी में दोषी करारईरान की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट शाहीनदोख्त मोलवर्दी को ढाई साल जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें दूसरे देशों को खुफिया जानकारी देने के मामले में शनिवार को दोषी करार दिया गया। कोर्ट ने उनके देश की इस्लामिक सरकार के खिलाफ चलाए गए प्रोपेगैंडा में शामिल होने की बात भी मानी। लोकल मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, मोलवर्दी ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा- मुझे आज ही सजा की कॉपी मिली है। मैं अगले 20 दिन में इस आदेश के खिलाफ अपील करूंगी।

चार साल तक वाइस प्रेसिडेंट रहीं

मोलवर्दी ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी के कार्यकाल में 2013 से 2017 तक देश की वाइस प्रेसिडेंट रहीं थीं। उन्हें एक साल के लिए नागरिक मामलों पर रूहानी का विशेष सहयोगी भी बनाया गया था।

55 साल की मोलवर्दी पेशे से वकील हैं। वे देश में महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाती रही हैं। इसी वजह से वे अक्सर विवादों में भी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    नेपाल के पीएम की बढ़ती मुश्किल:रूलिंग पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे ओली,
    December 7, 2020
    पाकिस्तान में ईसाई लड़की की हत्या:मुस्लिम लड़के ने लड़की के घर भेजा शादी का प्रस्ताव,
    December 7, 2020