प्रदूषण रोकथाम के सारे प्रयास बेकार:शहर की नहीं सुधर रही हवा, एक्यूआई 392 पर पहुंचा
December 7, 2020
सिस्टम से मांएं हारीं:MP में 14 महिलाओं की गोद उजड़ी; दर्द जानने न नेता पहुंचे, न अफसर,
December 7, 2020

दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम:ISI से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार,

दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम:ISI से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, इनमें 2 पंजाब और 3 कश्मीर के; एनकाउंटर के बाद पकड़े गएदिल्ली पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 पंजाब के और 3 कश्मीर के हैं। शकरपुर इलाके में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले एनकाउंटर भी हुआ था। पुलिस के मुताबिक ये किस आतंकी संगठन से जुड़े हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन, ये ISI के नार्को टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े हैं। इनके नाम शब्बीर अहम, अयूब पठान, रियाज राठर, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह हैं। इनमें से एक पंजाब के शौर्य चक्र विजेता एक्टिविस्ट बलविंदर की हत्या में भी शामिल था।

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के नंबर वाली सफेद रंग की कार में सवार संदिग्धों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो, इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिस गाड़ी में ये संदिग्ध सवार थे, उसका नंबर JK 04B 8173 है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए एक संदिग्ध का हाथ पंजाब में शौर्य चक्र विजेता एक्टिविस्ट बलविंदर सिंह की हत्या में होने का शक है।आतंकियों ने 17 अक्टूबर को एक्टिविस्ट बलविंदर की हत्या कर दी थी। बलविंदर सिंह ने पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद के दौर में बहादुरी से आतंकियों का मुकाबला किया था। उन पर 42 बार हमले हुए थे। इसके चलते उन्हें परिवार समेत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।पिछले महीने जैश के संदिग्ध आतंकी पकड़े गए थे
शकरपुर पूर्वी दिल्ली का इलाका है। यह लक्ष्मी नगर और मयूर विहार के बीच आता है। शकरपुर में की गई कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले नवंबर में भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 संदिग्ध आतंकियों को सराय काले खां के पास से पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES