किसान आंदोलन का समर्थन:करनाल में ट्रैक्टर पर बारात लेकर गया इंजीनियर दूल्हा,
December 4, 2020
सरकार आगे बढ़ी, किसान वहीं खड़े:सरकार की किसान संगठनों से साढ़े 7 घंटे चली मीटिंग,
December 4, 2020

कोहरे की सुबह:पानीपत में सीजन की पहली धुंध,वाहन चालकों को हुई परेशानी,

कोहरे की सुबह:पानीपत में सीजन की पहली धुंध, कोहरे ही चादर ओढ़कर आई शुक्रवार की सुबहलोगों की आंख खुली तो बाहर नजर आया कोहरा ही कोहरा
वाहन चालकों को हुई परेशानी, 50 मीटर रही विजिबिलिटीशुक्रवार सुबह को पानीपत के लोग अपने-अपने बिस्तर से निकले को चारों तरफ कोहरा ही कोहरा नजर आया। पानीपत में यह सीजन का पहला कोहरा है। शहर के मुकाबले देहात में कोहरे की चादर अधिक गहरी दिखी। कोहरे के कारण विजिबिलिटी करीब 50 मीटर पर पहुंच गई। जिससे सुबह के समय ऑफिस और काम पर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आने वाली अधिकतर सुबह अब ऐसी ही होने के आसार हैं।

पानीपत में शुक्रवार को अहसास के साथ सर्दी देखने को भी मिली। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। 10 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। चारों तरह घना कोहरा दिखा। शहर की तुलना में खेतों के आसपास सड़कों और देहात में कोहरे का असर अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे का मानना है कि बीते कई दिनों ने पंजाब पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से पूर्वी हवाओं का चलना शुरू हो गया था। इन हवाओं से स्मॉग को उड़ा दिया। धुंध भी नहीं दिखी। अब विंड पैटर्न चेंज हुआ है। जिससे हवाओं का रुख बदला है। अब उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही हैं। हवा की रफ्तार भी 4 किलोमीटर प्रतिघंटा रह गई है। जिससे धुंध के साथ स्मॉग भी बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES