तन्ना सिंह के परिवार को 20 लाख मुआवजा, एक सरकारी नौकरी व कर्जा माफी की सिफारिश

बैकफुट पर सरकार:तन्ना सिंह के परिवार को 20 लाख मुआवजा, एक सरकारी नौकरी व कर्जा माफी की सिफारिश पर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानबेरिकेड्स पार करते पंजाब के किसान की मौत के बाद किसानों ने एनएच 9 पर ही डाला पड़ाव
सुबह 7 बजे तक पंजाब से 30 जत्थे पहुंचने के बाद बेकाबू हालात देख प्रशासन ने किसानाें को बातचीत के लिए किया राजीहिसार होते हुए मुंढाल पहुंचे पंजाब के किसानों के जत्थे से एक किसान की शुक्रवार अलसुबह पुलिस बेरिकेड्स को पार करते वक्त मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को रोकने के लिए किए गए बंदोबस्त से हुई किसान की मौत के बाद किसानों ने नेशलन हाईवे 9 पर ही पड़ाव डाल दिया। मृतक किसान पंजाब के चहलावाली गांव का तन्ना सिंह (40) बताया जा रहा है। सुबह सात बजे तक मुंढाल में पंजाब से किसानों के 30 जत्थे पहुंचने के बाद बेकाबू स्थिति को देख प्रशासन ने किसानों को बातचीत को राजी किया।

ऐसे में पंजाब के किसानों ने तन्ना सिंह के परिवार को 20 लाख मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकार नौकरी व तन्ना सिंह का सारा कर्जा माफी की मांग रखी। इसके बाद चार घंटे में तीन बार हुए किसानों व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में 11 बजे बात बनी और किसान शव उठाकर दिल्ली कूच करने के लिए राजी हुए। साढ़े 11 बजे किसान दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए, जिसके बाद नेशनल हाईवे पर लगे जाम को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बहाल करवाया।

दरअसल पंजाब से हिसार होते हुए आए किसानों ने रात साढ़े 12 बजे ही भिवानी पुलिस द्वारा मुंढाल के नेशनल हाइवे 9 पर लगाए बेरिकेड्स पार करने की प्रयास शुरू कर दिया था। पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए किया गया बंदोबस्त दस मिनट में ही टूटता नजर आया। गुरुवार रात दो बजे तक पंजाब से आए 80 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठे किसानों ने मुंढाल का बेरिकेड्स पार कर दिया था। इसके बाद फिर से पुलिस ने बेरिकेड्स व पत्थरों के सहारे नेशनल हाईवे नो पर किसानों का दिल्ली की ओर बढ़ने को रोकने का बंदोबस्त कर दिया। ऐसे में सुबह पौने चार बजे आए पंजाब के किसानों के जत्थे ने मुंढाल बेरिकेड्स को पार करने की कोशिश में ट्रैक्टर से गिरे तीन किसान ट्रक की चपेट में आ गए, जिनमें से एक किसान तन्ना सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व दो किसान घायल हो गए।

पत्थर और ट्रक अड़ाकर किसानों को रोकने की थी कोशिश
किसानों को रोकने के लिए गुरुवार देर रात को ही पुलिस ने बंदोबस्त पूरे कर लिए थे। मुंढाल नेशलन हाइवे 9 को पुलिस ने वन वे कर दिया था। गुरुवार रात 12 बजे बाद पुलिस ने जेसीबी से पत्थर रखवा दिए और तीन ट्रक भी खड़े कर दिए। साढ़े 12 बजे मुंढाल पहुंचे के बाद पुलिस और किसानों के बीच बहस हो गई। किसानों ने कहा कि सुबह तक हमें नहीं रोका गया अब क्या हो गया? इसके बाद किसानों ने जबरदस्ती बेरिकेड्स व पत्थरों को एक तरफ कर आगे निकलने लगे।

एमएसपी पर लिखित आश्वासन चाहिए: बूटा सिंह
भारतीय किसान यूनियन पंजाब के प्रधान बूटा सिंह को केंद्र से लिखित में चाहिए कि एमएसपी से कम पर अनाज नहीं बिकेगा। अगर फसल नहीं बिकती है तो सरकार एमएसपी का लिखित आश्वासन दे।

गाड़ियों की दस किमी लंबी लाइन लगी
पंजाब के किसान तन्ना सिंह की मौत के बाद दिल्ली कूच के लिए निकले किसान आंदोलनकारियों ने नेशलन हाईवे 9 पर ही पड़ाव डाल दिया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही बिलकुल बंद हो गई। वाहनों के रोके जाने से सड़क पर दोनों ओर दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

इसलिए कर रहे हैं किसान दिल्ली कूच
भारतीय किसान यूनियन पंजाब के प्रधान बूटा सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार ने कृषि सुधारों के लिए 3 कानून द फार्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स (प्रमोशन एंड फेसिलिटेशन) एक्ट द फार्मर्स (एम्पावरमेंट एंड प्रोटेक्शन) एग्रीमेंट ऑफ प्राइज एश्योरेंस एंड फार्म सर्विसेस एक्ट और द एसेंशियल कमोडिटीज (अमेंडमेंट) एक्ट बनाए थे। इनके विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले दो महीनों से सड़कों पर हैं। किसानों को लगता है कि सरकार एमएसपी हटाने वाली है, जबकि खुद प्रधानमंत्री इससे इनकार कर चुके हैं। मगर किसान अपनी बात पर अड़े हुए हैं, जिसको लेकर 25 नवंबर से ही दिल्ली कूच का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    कागजों में किए दावे जमीन पर नहीं:कैल में कचरा खत्म करने व डब्ल्यूजेसी में गिर रहे गंदे पानी
    November 28, 2020
    100 साल पुरानी स्पाटू रोड की गाेशाला में लगाई गाेबर से गो-काष्ठ बनाने की मशीन,
    November 28, 2020