लव जिहाद पर कानून:हरियाणा सरकार ने भी शुरू की प्रक्रिया; मंत्री विज का ट्वीट
November 27, 2020
किसानों का ‘करनाल मार्च’:दिल्ली के बजाय करनाल तरफ कूच कर गए रोहतक के किसान
November 27, 2020

विरोध प्रदर्शन:किसान आंदोलन को लेकर मेट्रो रही बंद, दिल्ली – गुड़गांव के बीच यात्री रहे परेशान

विरोध प्रदर्शन:किसान आंदोलन को लेकर मेट्रो रही बंद, दिल्ली – गुड़गांव के बीच यात्री रहे परेशान, आज भी प्रभावित रहेगी सेवाएंगुड़गांव व मेवात में कई नेताओं को किया पुलिस ने गिरफ्तार, बाद में छोड़ाकिसान आंदोलन के चलते बंद हुई मेट्रो सेवा से यात्री काफी परेशान रहे। दिल्ली सीमा तक ही मेट्रो सेवा के संचालन से दैनिक यात्री कोविड संक्रमण के खतरे के बीच सार्वजनिक और निजी वाहनों से अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचे। ऐसे में कैब और ऑटो चालकों ने मनमाना किराया भी वसूला। शादी समारोह से लौट रहे लोगों को भी मेट्रो नहीं चलने से परेशानी उठानी पड़ी।

स्टेशन पहुंचे यात्रियों को जहां दोपहर बाद भी मेट्रो सेवाएं शुरु होने की सूचना मिली वहीं दोपहर बाद भी ‌ एनसीआर इलाकों से राजधानी दिल्ली में मेट्रो के संचालन पर प्रतिबंध ने यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा दिया। दिल्ली से गुड़गांव की सीमाओं तक आने के बाद लोग कार्यालय तो पहुंच गए, जबकि गुड़गांव से दिल्ली की सेवाओं के बाधित होने पर जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

दिल्ली सहित एनसीआर के सभी शहरों को जोड़ने वाली लाइनों पर मेट्रो सेवा दोपहर तक पूरी तरह बाधित रही। हुडा सिटी सेंटर से गुरु द्रोणाचार्य तक शाम पांच बजे तक चली। समयपुर बादली से चलने वाली मेट्रो सुलतानपुर तक चली। शाम पांच बजे के बाद मेट्रो का संचालन सामान्य कर दिया गया।

डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि शुक्रवार को भी मेट्रो रेल सेवा गुड़गांव में बंद रहेगी। सोशल मीडिया पर सेवाएं बंद रखने के पीछे सुरक्षा कारणों को बताया गया है। ऐसे में केवल दिल्ली में ही मेट्रो का लोग सफर कर सकेंगे। जबकि गुरुवार को भी शाम पांच बजे के बाद ही मेट्रो का संचालन किया गया।

समर्थकों के साथ दिल्ली कूंच कर रहे स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव को पुलिस ने राठीवास के नजदीक हिरासत में ले लिया। पुलिस जब उन्हें समर्थकों के साथ पुलिस वैन में बैठा रही थी तो उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मोकलवास के स्कूल में ले गई।

किसान नेताओं को मेवात में पुलिस ने किया गिरफ्तार| वहीं मेवात में भी गुरूवार को किसानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिला। इस दौरान जिले के किसान संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने किसानों के साथ दिल्ली कूच पचगांवा के मार्ग से जाने की सभी तैयारी पूरी कर ली। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।

इस मौके पर जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमजान चौधरी ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें बिलापुर जाते समय ही जौरासी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर पुलिस उनको तावडू थाने में लेकर आए। जहां पर उनको कई घंटे तक बैठाए रखा।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान भी किसानों का नेतृत्व कर दिल्ली जाने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। लेकिन उनको भी पुलिस ने अलवर दिल्ली मार्ग के रोजका मेव आइएमटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गुड़गांव पुलिस ने योगेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर धारुहेड़ा छोड़ा| गुड़गांव पुलिस ने किसान आंदोलन कर रहे योगेंद्र यादव राठीवास के रास्ते गुड़गांव में प्रवेश करते ही उनके साथ 6 समर्थक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के घेरते ही उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का कारण पूछा, लेकिन पुलिस ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए हिरासत में लेना बताया। पुलिस हिरासत में योगेंद्र यादव ने कहा जो लोग गिरफ्तार होंगे उन्हें स्वयं पर गर्व होगा कि वह किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए जेल गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES