फादर ऑफ इंडियन सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री नहीं रहे:TCS के पहले CEO फकीरचंद कोहली का निधन, IBM को भी भारत लाने में अहम भूमिका रहीदेश में 100 बिलियन डॉलर की आईटी इंडस्ट्री खड़ी करने में उनकी भूमिका बेहद अहम थीटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) के फाउंडर और कंपनी के पहले CEO फकीर चंद कोहली का गुरुवार को निधन हो गया। वे 96 साल के थे। उन्हें फादर ऑफ इंडियन सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री भी कहा जाता है। दिग्गज आईटी कंपनी IBM को 1991 में भारत में लाने के फैसले में भी उन्होंने बड़ा रोल प्ले किया था। उस समय टाटा-IBM के नाम से बनी कंपनी हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग करती थी।भारत में टेक्नोलॉजी रिवॉल्यूशन लाने का श्रेय कोहली को दिया जाता है। देश में 100 बिलियन डॉलर की आईटी इंडस्ट्री खड़ी करने में उनकी भूमिका बेहद अहम थी। उन्हें 2002 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। TCS ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी।पेशावर में जन्मे, कनाडा-अमेरिका में पढ़े
कोहली का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 28 फरवरी 1924 में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के लाहोर गवर्नमेंट कॉलेज से BA और BSc किया। इसके बाद वे कनाडा चले गए। वहां क्वीन्स यूनिवर्सिटी से 1948 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 1950 में मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से MS भी किया। इसके बाद वे 1951 में भारत लौट आए और टाटा इलेक्ट्रिक कंपनी ज्वाइन की। उन्हें 1970 में कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। बाद में वे टीसीएस के पहले CEO बने। कोहली ने 1999 में 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया था।