पानीपत से किसान आंदोलन पंजाब तरफ आए किसानों ने पानीपत में रात को डेरा डाले रखा। अब वे शुक्रवार को दिल्ली कूच करने लगे हैं। प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर हैं। इससे पहले सुबह किसानों ने यहीं पर नाश्ता तैयार किया। गाड़ियों में ही चूल्हे पर पराठे आदि बनाए गए। सुबह नाश्ते के बाद किसान सोनीपत की ओर निकल गए। इस दौरान एक दो जगहों पर वाटर कैनन का यूज कर उन्हें रोकने की कोशिश की गई लेकिन किसान आगे निकल गए।
पानीपत में भी किसानों को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि सख्ती नहीं दिखाई दे रही है। यहां पहले सड़क खुदाई कर दी गई थी तब नाराज किसान रांग साइड से वाहन लेकर आ गए। अब वे आगे की ओर बढ़ने लगे हैं। पानी की बौछार मारकर किसानों को रोकने की औपचारिकता दूर से पूरी की गई है। किसान आसानी से दिल्ली की ओर बढ़ना शुरू हो गए हैं। उनका अगला पड़ाव सोनीपत हो सकता है।:बैकफुट पर खट्टर सरकार; दूसरे दिन खुली रखी सड़क, सोनीपत की ओर निकले किसानरस्म अदायगी की रही पानी की बौछारें
यहां पानी की बौछार करके किसानों को रोकने की औपचारिकता भी दिखाई दी। पुलिस जिस तरह से करनाल में सख्त दिखाई दी, वैसी यहां पानीपत में स्थिति नहीं दिख रही है। किसान टोल प्लाजा से लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
उधर, कार से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों से भरी एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हालांकि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं कार किन वजहों से दुर्घटना की शिकार हुई है, इसका भी पता नहीं चल पाया है।
सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन
किसान आंदोलन को लेकर सोनीपत से पानीपत और पानीपत से सोनीपत की ओर सामान्य वाहनों की आवाजाही बिलकुल बंद है। सड़कों पर सिर्फ किसानों से भरी गाड़ियों को छोड़ा जा रहा है। वाहनों के रोके जाने से सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।