कृषि बिलों का विरोध:आंदोलनरत किसानों के समर्थन में आए अरविंद केजरीवाल; ट्वीट किया- शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, वाटर कैनन चलाना गलतकेजरीवाल ने केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी बताया है
किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया हैदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे पंजाब-हरियाणा के किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने एक ट्वीट करके कृषि काननों की खिलाफत की और किसानों का सही बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
केजरीवाल ने ट्वीट लिखा कि केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल ग़लत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। लेकिन किसानों को दिल्ली जाने के लिए हरियाणा से गुजरना है और मनोहर सरकार ऐसा नहीं होने देना चाहती। इसलिए सरकार ने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर सील कर दिया है।
पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाली सभी रोडवेज बसों पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने कहा कि जब तक ये आंदोलन जारी रहेगा, तब तक रोडवेज की कोई बस पंजाब नहीं जाएगी। पंजाब से हरियाणा आने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं दिल्ली जाने के लिए आगे बढ़ते किसान अंबाला और कुरक्षेत्र में पुलिस से भिड़ चुके हैं। उन्होंने रोकने के लिए वाटर कैनन और बल का प्रयोग किया गया