मां बनने के बाद पहली बार फैन्स से रूबरू हुईं सपना चौधरी; अरविंद केजरीवाल पर भड़कीं,
November 25, 2020
कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग:सरकार के खिलाफ कांग्रेस की अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी,
November 25, 2020

राज्य में दिन का तापमान 21 डिग्री पर आया, बादल-शीतलहर से पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे

राज्य में दिन का तापमान 21 डिग्री पर आया, बादल-शीतलहर से पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे प्रदेश में मंगलवार को मौसम में बदलाव आ गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिनभर बादल छाए रहे। इससे रात का तापमान कुछ बढ़ गया है। रेवाड़ी में यह 6.5, फरीदाबाद में यह 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं, दिन का तापमान हिसार में 1.7 डिग्री गिरावट के साथ 22.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा।

रोहतक में यह 0.3 डिग्री गिरावट के साथ 21.0 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे में पहाड़ों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इससे 27 नवंबर से प्रदेश में फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। यह नवंबर के अंत तक रह सकता है। इससे रात का पारा फिर गिरेगा।

कहां कितना रहा तापमान
शहर रात दिन
रेवाड़ी 6.5 26.5
फरीदाबाद 6.7 24.5
हिसार 7.2 22.6
रोहतक 7.2 21.0
करनाल 10.2 22.0
पानीपत 10.4 22.2
अम्बाला 11.0 22.7
सिरसा 11.1 23.9
कुरुक्षेत्र 12.1 22.5

(दिन-रात का पारा डिग्री सेल्सियस में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES