ट्विटर पर सख्त संसदीय समिति:लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर का जवाब नाकाफी
October 29, 2020
नई शुरुआत:केरल ने 16 सब्जी-फलों की न्यूनतम कीमत तय की,यह उत्पादन लागत से 20% ज्यादा
October 29, 2020

स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव; दिल्ली में पहली बार एक दिन में 5 हजार से ज्यादा मरीज मिले

कोरोना देश में:स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव; दिल्ली में पहली बार एक दिन में 5 हजार से ज्यादा मरीज मिले; अब तक 80 लाख केसदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 80 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं। एक्टिव केस भी 6 लाख 5 हजार 943 हैं। अब तक 72 लाख 92 हजार 156 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1 लाख 20 हजार 312 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में पहली बार एक दिन में संक्रमण के 5,673 केस मिले हैं। यहां पिछले कुछ दिनों से हर दिन करीब 4 हजार केस मिले रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- घोषणा करते समय शब्दों को ढूंढना मेरे लिए कठिन है; इसलिए यहां मैं आसान शब्दों में कह रही हूं- मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अपील है कि वे जल्द से जल्द खुद की जांच कराएं।देश में कोरोना से 1 लाख 20 हजार मौतें हो चुकी हैं। बीते 25 दिनों से रोजाना औसतन 800 लोगों की मौत हो रही है। यह मौत की दूसरी सबसे धीमी रफ्तार है। पहली मौत से आंकड़ा 20 हजार तक पहुंचने में 115 दिन लगे थे, तब रोजाना औसतन 173 मरीज जान गंवा रहे थे। जो मौत की सबसे धीमी रफ्तार थी। इसमें सबसे ज्यादा तेजी 14 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच रही तब सिर्फ 18 दिन में मौत का आंकड़ा 80 हजार से 1 लाख पर पहुंच गया, यानी हर दिन 1111 लोगों ने जान गंवाई।कोरोना अपडेट्स

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल फ्लाइट्स पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ा दी है।
दिल्ली में प्रदूषण और फेस्टिवल सीजन में लोगों की लापरवाही का नतीजा दिखने लगा है। मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 4,853 नए मरीज मिले। अब तक एक दिन में मिले मरीजों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। 2722 लोग रिकवर हुए और 44 मरीजों की मौत हो गई।
इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि पहले की अपेक्षा संक्रमण की दर में जरूर कमी आई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। फेस्टिवल सीजन में केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना के केस बढ़े हैं।
भारत बायोटेक के को-वैक्सीन को फेज-3 ट्रायल की मंजूरी दे दी गई है।
कैडिला भी फेज-2 का ट्रायल कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ने फेज-2 बी का ट्रायल पूरा कर लिया है। अभी यूएस, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से ट्रायल के नतीजे आने बाकी हैं।
पांच राज्यों का हाल

  1. मध्यप्रदेश

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 514 नए मरीज मिले, 1010 लोग रिकवर हुए और 8 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक यहां 1 लाख 68 हजार 483 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2898 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 55 हजार 232 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 353 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।2. राजस्थान

पिछले 24 घंटे में 1796 नए मरीज मिले, 2066 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 89 हजार 844 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 15 हजार 949 संक्रमितों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 72 हजार 28 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1867 लोगों की मौत हो चुकी है।3. बिहार

राज्य में बुधवार को 780 लोग संक्रमित मिले। 1073 लोग रिकवर हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 14 हजार 163 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 4 हजार 317 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1069 लोगों की मौत हो चुकी है।4. महाराष्ट्र

मंगलवार को राज्य में 6378 नए मरीज मिले, 8430 लोग रिकवर हुए और 91 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 60 हजार 406 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 29 हजार 401 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 86 हजार 926 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 43 हजार 554 मरीजों की मौत हो चुकी है।5. उत्तरप्रदेश

राज्य में बुधवार को 1980 नए मरीज मिले 2742 लोग ठीक हुए और 18 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 76 हजार 34 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 25 हजार 487 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 43 हजार 589 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना ने अब तक राज्य में 6958 लोगों की जान ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES