टेनिस:टॉप सीड ज्वेरेव ने एक हफ्ते के भीतर अपना दूसरा टाइटल जीता सबालेंका ने डबल टाइटल जीता
October 28, 2020
बराड़ा में गोविंद ज्वैलर्स में डकैती:दुकान में घुस 5 नकाबपोशों ने तीन फायर किए,
October 29, 2020

निकिता तोमर हत्याकांड:एक और युवक गिरफ्तार; तौसीफ और रेहान का रिमांड खत्म

निकिता तोमर हत्याकांड:एक और युवक गिरफ्तार; तौसीफ और रेहान का रिमांड खत्म, अदालत में पेशी आजअजरू ने उपलब्ध कराई थी पिस्तौल, जिससे निकिता को मारी गई थी गोली
छात्र संगठनों ने निकाले कईं जगहों पर जुलूस, परिजन बोले- हत्यारों को फांसी दो
फरीदाबाद के निकिता तोमर हत्याकांड मामले में पुलिस ने अजरू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसने ही तौसीफ को वह देसी पिस्तौल उपलब्ध कराई थी, जिससे निकिता को गोली मारी गई थी। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने हत्या में प्रयुक्त हथियार पहले ही बरामद कर लिया था। अब पुलिस अजरू से पूछताछ में जुटी है, वहीं तौसीफ और रेहान के रिमांड की अवधि भी आज खत्म हो रही है। इसलिए दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।ये है मामला

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में गत सोमवार को पेपर देकर लौट रही बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा 21 वर्षीय निकिता की गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोप नूह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के चचेरे भाई तौसिफ पर लगे हैं। तौसीफ के दोस्त रेहान और एक मददगार अजरू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है। बुधवार को एसआईटी जांच पड़ताल के लिए निकिता के घर पहुंची थी। वहीं सांसद कृष्ण पाल गुर्जर भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। दरअसल, तौसीफ निकिता से शादी करना चाहता था। इसलिए वह कॉलेज के बाहर निकिता को ले जाने के लिए उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही निकिता कॉलेज से बाहर आई, तौसीफ उसे जबरन कार में बिठाने लगा। लेकिन निकिता ने इंकार करते हुए विरोध किया तो तौसीफ ने उसे गोली मार दी। इस दौरान रेहान कार के अंदर बैठा हुआ था। वहीं निकिता को गोली मारने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES