बिहार में भाजपा का घोषणापत्र:19 लाख लोगों को रोजगार का वादा, हर बिहारवासी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाएंगेबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। ‘आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप’ में एक लक्ष्य, 5 सूत्र, और 11 संकल्पों का जिक्र है। 19 लाख लोगों को रोजगार देने और बिहारवासियों को फ्री कोरोना वैक्सीनेशन की बात कही गई है।
घोषणापत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लालू-राबड़ी के 15 साल के औद्योगिक उत्पादन का कोई डेटा नहीं मिला, इसलिए हमने इस घोषणापत्र में वो जगह खाली छोड़ दी। हमारे 15 साल के शासन में औद्योगिक विकास में 17% का इजाफा हुआ।
एक लक्ष्य: आत्मनिर्भर बिहार
5 सूत्र
11 संकल्प
15 साल बनाम 15 साल
भास्कर ने घोषणापत्र जारी होने से एक दिन पहले ही इसमें शामिल बिंदुओं की खबर छापी थी। घोषणा पत्र में 15 साल बनाम 15 साल का जिक्र किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार में क्या किया गया, उसके बाद नीतीश सरकार ने क्या उपलब्धि हासिल की, यह दर्शाया गया है। तकनीकी शिक्षा में 15 साल के राजद शासन में क्या स्थिति थी और अब के शासन में क्या स्थिति है। भाजपा ने यह भी बताया कि लालू-राबड़ी के 15 साल में प्रति व्यक्ति आय 8 हजार रुपए थी, जो भाजपा-जदयू की गठबंधन सरकार में बढ़कर 43 हजार रु. से ज्यादा हो गई।