मरीजों का आंकड़ा 77 लाख; इनमें 68.71 लाख ठीक हुए, टॉप-5 संक्रमित राज्यों में 85% से ज्यादा रिकवरी रेटदेश में अब तक 1.16 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं, 7.15 लाख मरीजों का चल रहा इलाज
ICMR ने IIT खड़गपुर की कोविडरैप टेस्टिंग किट को हरी झंडी दी, 500 रुपए के खर्च में एक घंटे के अंदर मिलेगा रिजल्टदेश में अब तक 77 लाख 5 हजार 158 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा 68 लाख के पार हो चुका है। 68 लाख 71 हजार 895 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 7 लाख 15 हजार 509 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 16 हजार 653 लोगों की मौत हो चुकी है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के टॉप-5 संक्रमित राज्यों में 85% से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 95.09%, तमिलनाडु में 93.15% और उत्तर प्रदेश में 91.91% मरीज रिकवर हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 86.50% और कर्नाटक में 85.25% लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। देश का औसत रिकवरी रेट 88.82% हो गया है।
IIT खड़गपुर की टेस्टिंग किट को मंजूरी
ICMR ने IIT खड़गपुर द्वारा तैयार की गई कोविडरैप टेस्ट किट को हरी झंडी दे दी है। इसकी लागत 500 रु है। इस किट से एक घंटे में रिजल्ट मिल जाएगा। IIT खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर वी.के. तिवारी ने कहा, “यह यकीनन चिकित्सा विज्ञान के इतिहास, खासकर वायरोलॉजी के क्षेत्र में सबसे अहम योगदानों में से एक है। यह एक बड़े पैमाने पर RT-PCR आधारित टेस्ट की जगह लेने के लिए भी तैयार है।”लगातार तीसरे दिन भी एक्टिव केस की संख्या 7.5 लाख से कम रही
हम सभी के लिए अच्छी बात है कि संक्रमण के नए मामले कम हो रहे हैं। एक्टिव केस (ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है) भी तेजी से घटने लगे हैं। डेढ़ महीने में एक्टिव मरीजों की संख्या में करीब 2 लाख से ज्यादा की कमी देखी गई। लगातार तीसरे दिन भी एक्टिव केस की संख्या 7.5 लाख से कम रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 64% एक्टिव केस सिर्फ 6 राज्यों में हैं। इनमें 50% महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में हैं। बाकी के दूसरे राज्यों में हैं।कोरोना अपडेट्स
कोविड-19 के चलते 7 महीने से बंद जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी (जेएनयू) 2 नवंबर से खुल जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल पीएचडी और रिसर्च कर रहे छात्रों को कैंपस में एंट्री दी जाएगी।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि प्लाजमा थेरेपी के चलते मुझे समेत 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान बच सकी है। यूएस ने भी इसे सही ठहराया है। इसलिए आईसीएमआर को इसे कोविड-19 के इलाज से हटाना नहीं चाहिए।
महाराष्ट्र सरकार ने मास्क के लिए कीमत तय कर दी है। अब यहां डबल और ट्रिपल लेयर वाले मास्क 3 से 4 रु. में बेचे जाएंगे। वहीं, एन95 मास्क की कीमत 19 से 49 रु. के बीच होगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसका ऐलान किया।
तेलंगाना में बीते 24 घंटों में 1811 संक्रमित ठीक हुए हैं। अब राज्य में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 2 लाख 4 हजार 388 हो गई है। राज्य में रिकवरी रेट 90.38 प्रतिशत हो गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 88.8 फीसदी है। बीते 24 घंटों में यहां 1579 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 2 लाख 26 हजार 124 संक्रमित मिले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में डेथ रेट 1% से कम है। वहीं, नेशनल डेथ रेट घटकर 1.51% हो गया है। अब तक1 लाख 15 हजार 939 लोगों की जान गई है।पांच राज्यों का हाल
राज्य में पिछले 24 घंटे में 1118 नए मरीज मिले और 1222 लोग रिकवर हुए। 17 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 63 हजार 296 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 12 हजार 386 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 48 हजार 82 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 2828 मरीजों की मौत हो चुकी है।2. राजस्थान
राज्य में बुधवार को 1810 केस मिले, 2865 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 78 हजार 933 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 19 हजार 185 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 57 हजार 960 लोग ठीक हो चुके हैं। 1788 संक्रमित अब तक जान गंवा चुके हैं।3. बिहार
राज्य में बुधवार को 1277 नए मरीज मिले और 1319 लोग ठीक हुए। 8 संक्रमितों की मौत हो गई। मरीजों का आंकड़ा अब 2 लाख 8 हजार 238 हो गया है। इनमें 11 हजार 10 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 96 हजार 208 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1019 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।4. महाराष्ट्र
राज्य में संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा 24 लाख 633 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 180 मरीजों की मौत हुई। 8142 नए केस मिले और 23 हजार 371 लोग रिकवर हुए। अब तक 16 लाख 17 हजार 658 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 58 हजार 852 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 15 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं।5. उत्तरप्रदेश
राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 61 हजार 475 लोग हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 2321 नए केस मिले और 3332 लोग रिकवर हुए। 41 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से अब तक 4 लाख 25 हजार 356 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी 29 हजार 364 मरीजों का इलाज चल रहा है। 6755 मरीजों की मौत हो चुकी है।