कोरोना संकट:135 दिन बाद राज्य में सिर्फ एक मौत, मरीजों की संख्या 1.50 लाख के पार,
October 19, 2020
पीक की ओर चला इंडस्ट्री का चक्काकोरोना काल में पटरी पर लौटी अर्थव्यवस्था,
October 19, 2020

बरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस व इनेलो ने भी जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची

बरोदा उपचुनाव:बरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस व इनेलो ने भी जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची, पार्टियों ने स्थानीय नेता को दिया मौकाकांग्रेस ने राजस्थान-यूपी के एक-एक जाट नेता को बनाया स्टार प्रचारक
कांग्रेस की सूची में 28 और इनेलो की सूची में सभी स्टार प्रचारक स्थानीय नेताबरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस और इनेलो ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 28 स्थानीय नेताओं के अलावा दो और नेताओं को जगह दी है, वे दोनों ही जाट समुदाय से हैं। इनमें एक राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और दूसरे यूपी से पूर्व सांसद हरेंद्र सिंह मलिक हैं। बरोदा में करीब 54 फीसदी जाट वोट हैं।

ऐसे में कांग्रेस ने बाहर से प्रचार के लिए भी जाट नेता ही बुलाए हैं। जबकि पार्टी प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के अलावा पूर्व मंत्री, सांसद, विधायकों के नाम सूची में शामिल हैं। इसके अलावा इनेलो ने भी अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें सबसे पहला नाम पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का है। जबकि इनके बाद अभय चौटाला और नफे सिंह राठी का नाम है। रिटायर्ड आईएएस, आईपीएस और एचसीएस भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

भाजपा ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन: अभय
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर आग्रह किया कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के नामांकन को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। नामांकन के बाद सीएम काफिले के साथ गोहाना पहुंचे थे। इधर, तीन कृषि कानूनों पर आपत्ति जताकर भाजपा छोड़ने वाले रादोर हलके से विधायक रहे पूर्व सीपीएस श्याम सिंह राणा ने शनिवार को समर्थकों के साथ इनेलो का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में उनके आवास पर पार्टी में शामिल हो गए। अब वे बरोदा के उप चुनाव में इनेलो प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोटों की अपील करते हुए पुरानी पार्टी पर हमला बोलेंगे। चौटाला ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई।

किसान सुधार कार्यों को राजनीतिक मुद्दा बना विपक्ष खेल रहा गेम: सीएम
3 कृषि अध्यादेशों को लेकर विपक्ष के विरोध पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए सुधार कार्यों को राजनीतिक मुद्दा बनाकर गेम खेला जा रहा है, लेकिन विपक्ष को गेम नहीं खेलने देंगे। सीएम शनिवार को बरोदा हलके के युवाओं को वर्चुअल संवाद से पहले संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हलके के करीब 9 युवाओं से समस्याएं, विकास कार्य और सुझाव को लेकर संवाद किया। सीएम ने कहा कि बरोदा से विधायक रहे श्रीकृष्ण हुड्डा शरीफ व भले व्यक्ति थे। इतने भले कि कभी हलके में कार्य कराने के लिए नहीं कहा। वह किसी की कृपा से विधानसभा में आए थे, इसलिए ऐसे व्यक्ति कैसे हलके में कार्य करा सकते हैं। कार्य कराने में रूचि न दिखाने के कारण ही बरोदा अविकसित क्षेत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES