कोरोना संकट:135 दिन बाद राज्य में सिर्फ एक मौत, मरीजों की संख्या 1.50 लाख के पार, प्रदेश में अब तक 1.38 लाख लोग जीत चुके कोरोना से जंगएक दिन में 1019 नए मरीज मिले, 1175 स्वस्थ हुए
मरीजों की संख्या 1 लाख से 1.25 लाख तक 12 दिन में पहुंची, 1.25 लाख से 1.50 लाख होने में 20 दिन लगेप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण घटने के साथ नई मौतों का आंकड़ा भी घटने लगा है। प्रदेश में 135 दिन बाद रविवार को 24 घंटे में सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। इससे पहले 6 जून को एक मौत हुई थी। उसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता गया था। इस अवधि के दौरान एक दिन में मरीजों की मौतों का आंकड़ा 40 तक भी पहुंचा।
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने दावा किया है कि रविवार को एक भी मौत नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि प्रदेश मुख्यालय तक शाम तक की ही रिपोर्ट पहुंचती है। उधर, एक दिन में 1019 नए मरीज मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 1.50 लाख पार पहुंच गई है।
हालांकि, राहत की बात यह भी है कि मरीजों का आंकड़ा 1.25 लाख से 1.50 लाख तक पहुंचने में 20 दिन लगे हैं। जबकि 75 हजार से 1 लाख तक का आंकड़ा 10 दिन में पहुंचा था। वहीं एक लाख से सवा लाख तक पहुंचने में महज 12 दिन लगे थे। वहीं, 17 मार्च को पहला मरीज मिलने के बाद 25 हजार संक्रमित होने में राज्य में 123 दिन लगे थे। जिसके बाद कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता गया।
प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,50,454 हो गई। इनमें से 1694 मरीजों की जान गई है। राज्य में रविवार को 1175 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 1,38,351 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अभी 10,409 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 200 की हालत गंभीर है। 31 वेंटिलेटर व 169 ऑक्सीजन सिस्टम के सहारे हैं। पिछले 24 घंटे में 20603 लोगों सैंपल लिए गए। 19692 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 952 लोग सर्विलांस पर लिए गए। 118 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा किया।
आज तक की स्थिति
295763 लोग सर्विलांस पर लिए गए।
117653 लोगों का सर्विलांस समय पूरा।
2371474 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
6.34% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
91.95% लोग अब तक ठीक हो चुके।
1.12% मरीज काेरोना से जंग हार गए।
प्रति 10 लाख लोगों पर 93549 के टेस्ट।
42 दिन में अब दोगुने हो रहे हैं मरीज।
देश में मरीज 75 लाख और रिकवरी दर 88% पार
देश में रविवार को 58,179 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर अब तक 75,43,899 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटे में 574 मरीजों की मौत हुई, जबकि एक दिन पहले ही इससे दोगुनी मौतें हुई थी। अब तक 1,14,557 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, 24 घंटे में 68,049 और लोगों के ठीक होने के साथ रिकवर होने वालों की संख्या 66,51,912 हो गई।
भारत अब दुनिया के सबसे संक्रमित 5 देशों में रिकवरी के मामले में टॉप पर पहुंच गया है। यहां रिकवरी रेट 88.16% हो गया है। मतलब देश में अब हर 100 मरीजों में 88 लोग ठीक हो रहे हैं। इस मामले में ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे नंबर पर है। ब्राजील का रिकवरी रेट 88.12% है, जबकि रूस में 76.50% लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के मामले में टॉप पर चल रहे अमेरिका का रिकवरी रेट 65.11% है। सबसे कम रिकवरी रेट स्पेन का 15.30% है।