बरोदा उपचुनाव:नरवाल गोत्र से दो प्रत्याशी मैदान में होने से रोचक हुआ मुकाबला,
October 18, 2020
प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर:राज्य में अगले 5 साल में एक लाख पदों पर होंगी भर्तियां,
October 18, 2020

नोहर खुदकुशी मामला:कार्रवाई की मांग काे लेकर 32 घंटों से संस्कार न करने पर अड़े परिजन

नोहर खुदकुशी मामला:कार्रवाई की मांग काे लेकर 32 घंटों से नपा प्रतिनिधि के शव को घर पर रखकर संस्कार न करने पर अड़े परिजननोहर खुदकुशी मामला:कार्रवाई की मांग काे लेकर 32 घंटों से नपा प्रतिनिधि के शव को घर पर रखकर संस्कार न करने पर अड़े परिजनप्रदेश भर से विभिन्न नगर परिषद व पालिका प्रधानों ने जताया शोक, आरोपियों के मकानों और संस्थानों पर लगे हैं ताले
सुसाइड मामले में डीएसपी को परिजन बोले-लोकेशन देने के बाद भी क्यों नहीं हुई गिरफ्तारीजाखल नगर पालिका प्रधान प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल का घटना के 32 घंटे बाद भी संस्कार नहीं किया गया। परिजनों को संस्कार करने के लिए मनाने पहुंचे टोहाना डीएसपी बिरम सिंह को भी परिवार जनों ने खरी खोटी सुनाई व साफ ताैर पर कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक वह संस्कार भी नहीं करेंगे। नपा प्रधान प्रतिनिधि नोहर चंद की मौत के मामले में 14 लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें 4 महिला पार्षदों सहित सभी 14 लोग शामिल हैं।

नोहर चंद के परिजन उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं लेकिन इनमें से किसी की भी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं पुलिस की छानबीन में सभी आरोपी अपने घरों से फरार बताए गए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस लगातार उनके घरों पर दबिश दे रही है। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि आरोपियों की लोकेशन व जानकारी देने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस ढील बरत रही है और पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाया हुआ है।

इतना ही नहीं परिजनों में मृतक के बेटे मुकेश कुमार ने कहा कि आरोपियों में कुछ लोग रईस भी हैं। जिस कारण ही उन्हें काबू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने डीएसपी बिरम सिंह को कहा कि अगर पुलिस उनसे संस्कार करवाना चाहती है तो वह उसका संस्कार खुद कर दे। जिसके बाद डीएसपी वहां से निकल गए।

एसो. ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

हरियाणा नगर पालिका-नगर परिषद एसोसिएशन ने जाखल पहुंच कर ऐलान किया है कि अगर जल्द नोहर चंद की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह पूरे हरियाणा में सरकार के खिलाफ बिगुल बजा देंगे। नपा प्रधान सीमा गोयल के घर पहुंचे एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यों ने घटना पर जहां भारी रोष जताया वहीं इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनी विरमानी गोहाना, उप प्रधान संजय छपारिया चरखी दादरी, सचिव राजेश चीका सहित निसिंग अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, नीलोखेड़ी अध्यक्ष सतनाम सिंह, गोहाना नप अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी, जींद से जवाहर सैनी, फतेहाबाद से नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, हांसी से विनोद कुमार, महेंद्रगढ़ अध्यक्ष सुरेंद्र बंटी, कलायत अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप, असंध अध्यक्ष दीपक छाबड़ा सहित प्रदेश भर से पहुंचे नपा एवं नप अध्यक्षों ने कहा कि इतने पुख्ता प्रबंध होने के बावजूद इस प्रकार नपा कार्यालय में ऐसी घटना का घटित होना सरासर लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो वह प्रदेश स्तर पर एक बड़ा फैसला लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इन पर हैं केस दर्ज

मृतक नोहर चंद के लिखे सुसाइड नोट के अनुसार 10 पार्षदों सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनमें वार्ड नंबर 1 के पार्षद हरविंद्र सिंह, वार्ड 3 से मोनिका गोयल व उसके पति अनिल, उसके जेठ सतीश, वार्ड 4 से कीर्ति गोयल व उसके ससुर सीता राम मित्तल, वार्ड 6 से पार्षद गोबिंद राम, 7 से स्वाति, 8 से बिक्रम, 9 से विक्रम सैनी, 10 से विकास कामरा व 11 से अमित कुमार, वार्ड 12 से नीटी बंसल व उसके पति पुनीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जाखल से फरार हुए सभी आरोपी

इस मामले में जिन लोगों पर केस दर्ज है, वह भूमिगत हैं। आरोपी 4 पार्षदों की दुकानें हैं, वह बंद हैं वहीं बाकी लोगों के मकानों पर ताले लगे हैं। इनमें से कोई भी आरोपी शहर में दिखाई नहीं दिया है। इस घटनाक्रम के बाद छोटे से कस्बे में हलचल सी मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES