मरीजों का आंकड़ा 73 लाख के पार; यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पॉजिटिव; स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- मरने वाले 45% लोग 26 से 60 साल के देश में अब तक 1.11 लाख लोगों की हो चुकी है मौत, 8.12 लाख मरीजों का चल रहा इलाज
ठीक होने वालों का आंकड़ा 63 लाख के पार, अब तक 9 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हुईउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है, ”समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।”मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी साधना गुप्ता भी संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मुलायम सिंह यादव को अभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ”हम सीनियर डॉक्टर्स के संपर्क में हैं। फिलहाल नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है।”
26 से 60 साल के 45% मरीजों की मौत
कोरोना को हल्के में लेना युवाओं और कम उम्र के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से कम उम्र के मरीजों की भी मौत तेजी से बढ़ने लगी है। अब तक जान गंवाने वाले 45% मरीज ऐसे थे जिनकी उम्र 26 से 60 साल के बीच थी।
मंत्रालय ने युवाओं को आगाह किया है। कहा कि अगर आप ये सोचते हैं कि कोरोना केवल बुजुर्ग लोगों की जान ले रहा है तो ये गलत है। आंकड़ों से साफ है कि कम उम्र के लोगों की मौतें भी अब तेज हो रही हैं। इसलिए अब हर उम्र के लोगों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
आंकड़ों के मुताबिक जान गंवाने वाले सबसे ज्यादा 70% मरीज पुरुष थे, जबकि 30% मरीज महिलाएं थीं। इनमें 53% मरने वाले मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक थी।देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 73 लाख के पार हो गया है। अब तक 73 लाख 1 हजार 870 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 8 लाख 12 हजार 548 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 63 लाख 76 हजार 919 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1 लाख 11 हजार 272 लोगों की मौत हो चुकी है।टेस्टिंग का आंकड़ा 9 करोड़ के पार
भारत में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा नौ करोड़ के पार हो गया है। हर दिन 10 से 12 लाख टेस्टिंग की जा रही हैं। सबसे ज्यादा एक लाख से अधिक टेस्ट उत्तरप्रदेश और बिहार में किए जा रहे हैं। दुनिया के दूसरे देशों से तुलना करें तो सबसे ज्यादा 16 करोड़ टेस्टिंग चीन ने की है। 12 करोड़ 5 हजार टेस्टिंग के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर है। भारत तीसरे नंबर पर है।महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर तक सभी स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन छात्र स्कूल नहीं जा सकेंगे। किसी तरह की एक्टिविटी पर भी रोक है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य के मंत्रियों और अफसरों के साथ बुधवार को कोविड-19 के हालात का जायजा लिया। इसमें उन्होंने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अहम कदम उठाने का निर्देश दिया।
महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार 15 अक्टूबर से राज्य में मेट्रो ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। सरकार के मुताबिक, ट्रेनों को अलग-अलग फेज में शुरू किया जाएगा। मुंबई मेट्रो 19 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। मेट्रो कॉरपोरेशन की ओर से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई।
उत्तराखंड कैबिनेट ने 1 नवंबर से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया है। स्टेट कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक ने यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र में बुधवार को 98 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए और एक जवान की मौत हो गई। अब तक 2052 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 263 की जान जा चुकी है।पांच राज्यों का हाल
राज्य में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 5515 नए मामले सामने आए। अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों की ये सबसे ज्यादा संख्या है। 5729 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई।
राज्य में अब तक 1 लाख 55 हजार 276 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 14 हजार 432 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 38 हजार 158 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2686 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 24.8 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।2. राजस्थान
पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 2021 नए मरीज मिले। 2219 लोग ठीक हो गए और 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 34.1 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 65 हजार 240 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 21 हजार 711 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 41 हजार 835 लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1694 मरीजों की मौत हो चुकी है।3. बिहार
राज्य में बुधवार को 1326 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1375 लोग रिकवर हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 86.7 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 99 हजार 549 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 10 हजार 583 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 87 हजार 998 लोग रिकवर हो चुके हैं। 967 मरीजों की मौत हो गई है।4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 10 हजार 552 लोग संक्रमित मिले, 19 हजार 517 लोग ठीक हो गए और 158 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 54 हजार 389 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 96 हजार 288 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 16 हजार 769 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 40 हजार 859 मरीजों की मौत हो चुकी है।