विधायक लीलाराम:मुर्दाबाद के नारे लगाने पर शिक्षक नेता के ट्रांसफर का आरोप,
October 14, 2020
सीएम फ्लाइंग की छापेमारी:गृहमंत्री के गृहक्षेत्र से सीएम फ्लाइंग टीम ने पकड़ा जुआघर,
October 14, 2020

वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बोला-अहंकारी रावण

कृषि अध्यादेशों का विरोध:वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बोला-अहंकारी रावण, भाजपाइयों की तनी भौहें, कराया केस करनाल व कुरुक्षेत्र में केस दर्ज, पूर्व विधायक डॉ. सैनी समेत कई भाजपाइयों ने की अलग-अलग थानों में शिकायत
चढूनी बोले-सरकार के दबाव में नहीं झुकेंगे, चाहे कितने कराएं केस दर्जभाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी कृषि अध्यादेशों को लेकर सरकार के खिलाफ मैदान में उतरे हुए हैं। पिछले करीब एक माह से लगातार भाकियू कहीं न कहीं आंदोलन चला रही है। सरकार और भाजपा पर भाकियू हमलावर है, लेकिन अब गुरनाम सिंह अपने एक वीडियो में बड़े बोल की वजह से भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी को अंहकारी रावण बोलना चढूनी को महंगा पड़ गया। भाजपा इसे लेकर थाने पहुंच गई। शाहाबाद व करनाल में चढूनी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। वहीं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने पिपली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

गुरनाम चढूनी पिपली में हुई रैली के पहले से ही लगातार वीडियो संदेश जारी कर रहे हैं। ऐसे ही एक और वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें कहा कि कृषि बिलों के विरुद्ध चल रहे आंदोलन को लेकर भाकियू पदाधिकारियों व सदस्यों की मीटिंग शाहाबाद में हुई। इसमें दशहरे पर विरोध जताने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि दशहरे पर भारत के अंहकारी रावण, जिसने भारत माता को पूंजीपतियों के पास बेचने का सौदा कर लिया है। उस अहंकारी रावण नरेंद्र मोदी का पुतला इस दशहरे पर जलाया जाएगा। रावण के दस सिर थे। लिहाजा किसान दशहरे पर रावण के दस सिरों के रूप में अपने-अपने हलके के भाजपा नेता, मंत्रियों के पुतले साथ लगा कर दोपहर एक बजे पुतला दहन करेंगे।

गुरनाम सिंह अपने स्वार्थ ही साधते हैं : डॉ. सैनी
इस वीडियो के सामने आने पर भाजपा नेताओं की भी भौंहे तन गई। शाहाबाद में पूर्व मंत्री व सीएम के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी के पूर्व पीए साहिल गुलियानी ने चढूनी के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं पिपली में पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने शिकायत की। डॉ. सैनी ने कहा कि गुरनाम सिंह अपने स्वार्थ ही साधते हैं। वे किसानों के स्वयंभू नेता हैं। किसान उनकी चालों को अच्छे से समझते हैं। इसीलिए किसान गुरनाम के साथ नहीं आते। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों में कई अभूतपूर्व फैसले लिए। पीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी से न केवल भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं, बल्कि आम लोगों में भी चढूनी के खिलाफ रोष है। उधर करनाल में भी चढूनी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। ऐसे ही झांसा में भी भाजपा वर्करों ने थाने में शिकायत की।

पहले ही 22 केस, झुकेंगे नहीं : चढूनी
वहीं चढूनी ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं। वे झुकने वाले नहीं। इसके बाद मंगलवार देर शाम चढूनी ने एक और वीडियो जारी किया। कहा कि पिपली में आंदोलन के दौरान सरकार ने भाकियू नेताओं और किसानों पर 22 से ज्यादा केस दर्ज किए हैं। पहले भी सरकार उन्हें दबाने के लिए ऐसी चालें चल चुकी हैं, लेकिन वे दबाव में आने वाले नहीं हैं। चाहे भाजपा वाले उनके खिलाफ कितने ही केस दर्ज करा लें। कहा कि दशहरे को एक बजे प्रदेशभर में भाकियू व किसान रावण की जगह अंहकारी पीएम का पुतला दहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES