केरल में नौसेना का ग्लाइडर क्रैश:नेवी का ट्रेनिंग ग्लाइडर एर्नाकुलम के ब्रिज पर क्रैश हुआ, एक लेफ्टिनेंट समेत दो अफसरों की मौत केरल के कोच्चि में रविवार को नौसेना के सदर्न नेवल कमांड का ग्लाइडर रविवार को क्रैश हो गया। ग्लाइडर ट्रेनिंग सेशन के बाद सुबह करीब 7 बजे आईएनएस गरुड़ पर लौट रहा था। इसी बीच यह एर्नाकुलम के एक ब्रिज के पास क्रैश हो गया। इसमें लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेटी ऑफिसर सुनील कुमार पोएला घायल हो गए। दोनों अफसरों को तुरंत आईएनएचएस संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्लाइडर क्रैश होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। नौसेना और पुलिस के सीनियर अफसरों ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। सदर्न नेवल कमांड ने क्रैश होने की वजहों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।