मन्स आईपीएल की तैयारी:यूएई में 4 से 9 नवंबर के बीच हो सकती है चैलेंजर्स सीरीज,
October 1, 2020
प्रशासन ने टेके घुटने:छह दिन बाद सरकार ने मानी मांगें तो मिलर्स ने खत्म की हड़ताल
October 3, 2020

कृषि कानून:दिल्ली जा रहे किसान कुंडली बॉर्डर पर रोके गए, आज से पंजाब में ट्रैक्टर रैली

कृषि कानून:दिल्ली जा रहे किसान कुंडली बॉर्डर पर रोके गए, आज से पंजाब में ट्रैक्टर रैली, नौवें दिन रेल रोको अभियान जारी कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। पंजाब में शुक्रवार को नौवें दिन भी रेल रोको अभियान जारी रहा। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने कहा है कि यह 5 अक्टूबर तक चलेगा। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार नए कानूनों को वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरीश रावत 3 से 5 अक्टूबर तक पूरे पंजाब में ट्रैक्टर रैली करेंगे। शुक्रवार को हरियाणा से फिर किसान दिल्ली के लिए निकले। किसान दिल्ली के विजय घाट पर लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे, लेकिन कुंडली बॉर्डर के पास ही पुलिस ने किसानों को रोक दिया।

अब राहुल की ट्रैक्टर यात्रा 6 को करेगी हरियाणा में प्रवेश

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हरियाणा में आने वाली ट्रैक्टर यात्रा का कार्यक्रम बदला गया है। राहुल गांधी की यह यात्रा 5 की बजाए अब 6 अक्टूबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसके बाद वे 8 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे। यात्रा के रूट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES