मानेसर मण्डल के मोकलवास में मनाई गई पंडित दीनदयाल जयंती
September 25, 2020
उपचुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव:बरोदा में आईएमटी व चावल मिल बनेगी,
September 26, 2020

किसानों का प्रदर्शन:16 जिलों में 75 से ज्यादा रोड 6 घंटे तक जाम, यमुनानगर में ट्रैक पर प्रदर्शन,

किसानों का प्रदर्शन:16 जिलों में 75 से ज्यादा रोड 6 घंटे तक जाम, यमुनानगर में ट्रैक पर प्रदर्शन, अब धान सीजन के बाद आंदोलन का एलान कृषि से जुड़े तीन विधेयकों के विरोध में हरियाणा समेत देशभर में किसानों का प्रदर्शन, सोनीपत-करनाल में खरीद नहीं, जींद में नहीं चलीं बसें।
डिप्टी सीएम समेत कई विधायकों के आवास और कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन।कृषि से जुड़े तीन विधेयकों के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत देशभर में बंद रखा। गांव से लेकर सड़क व रेलवे ट्रैक पर धरना-प्रदर्शन किए गए। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदेश के 16 जिलों में नेशनल-स्टेट हाईवे व लिंक रोड समेत 75 से ज्यादा मुख्य सड़कों पर किसानों ने 1 से 6 घंटे तक जाम लगाया।

यमुनानगर में रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस बंद को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने समर्थन दिया। सोनीपत व करनाल अनाज मंडी में फसलों की खरीद नहीं की गई। जींद में रोडवेज ने सुबह 9 बजे के बाद बसें बंद कर दी। अम्बाला में हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पंजाब से आए किसानों ने नेशनल हाईवे 6 घंटे जाम रखा। अम्बाला में सिटी विधायक असीम गोयल व सिरसा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास पर प्रदर्शन किया गया।

दोनों जिलों में कुछ बाजार भी बंद कराए गए। अम्बाला में पंजाब के किसानों ने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर नेशनल हाईवे जाम रखा। हिसार में कैमरी रोड स्थित उकलाना के विधायक अनूप धानक के आवास को घेरने पहुंचे। फतेहाबाद के रतिया में स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव किसानों को समर्थन देने पहुंचे। रतिया में ही किसानों ने विधायक लक्ष्मण नापा के कार्यालय का घेराव भी किया। अब भाकियू ने एलान किया है कि धान सीजन के बाद बड़ा आंदोलन होगा। उधर, पंजाब में दूसरे दिन भी ट्रेनें नहीं चलीं। दिल्ली में हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सीमाएं सील की गईं।

प्रदेश के तकरीबन हर बड़े हाईवे को किसानों ने रोका, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

अम्बाला में टोल प्लाजा के पास अम्बाला-दिल्ली नेशनल हाईवे 6 घंंटे जाम रखा।
यमुनानगर में सहारनपुर-अम्बाला रेलवे ट्रैक, जगाधरी-बिलासपुर रोड जाम रहे।
करनाल में मेरठ रोड पर 3 घंटे जाम लगाया।
हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सरसोद में ढाई घंटे जाम लगाया। हिसार-राजगढ़ रोड लघु सचिवालय के सामने करीब 3 घंटे जाम रखा।
सिरसा के ऐलनाबाद से हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे करीब 1 घंटे जाम रखा। डबवाली में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान को जोड़ने वाले सिल्वर जुबली चौक दो घंटे जाम रखा।
फतेहाबाद में टोहाना-चंडीगढ़ हाईवे 2 घंटे और रतिया में पंजाब व टोहाना को जाने वाला स्टेट हाईवे डेढ़ घंटे जाम रहा भूना में चंडीगढ़ हाईवे को एक घंटे जाम रखा।
चरखी दादरी दादरी से रेवाड़ी जाने वाले रोड पर करीब 4 घंटे तक किसान बैठे रहे। वैकल्पिक मार्ग से वाहन निकाले गए।
कुरुक्षेत्र में शाहाबाद-साहा मार्ग पर किसानों ने 4 घंटे जाम लगाया।
चीका में कैथल-पटियाला हाईवे को करीब एक घंटा जाम रखा।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सरकार अपना फैसला वापस ले या किसानों को गोली मरवा दे

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पंचकूला के पिंजौर में धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अभी छोटे प्रदर्शन होते रहेंगे। धान सीजन के बाद व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। 27 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित किसान संगठनों की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी है। चढ़ूनी ने दो टूक कहा कि या तो सरकार अपना फैसला वापस ले या फिर किसानों को गोली मरवा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES