आईपीएल 2020:मैच के बाद रोहित बोले- मैं पुल मारने की प्रैक्टिस कर के आया था
September 25, 2020
मानेसर मण्डल के अलग अलग बूथ और विलेज में मनाई गई पंडित दीनदयाल जयंती
September 25, 2020

मानेसर मण्डल में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती :द वन्दे भारत

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत मानेसर में भाजपा मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इस सामारोह में अटल रत्न सम्मानित, समाजसेवी ए के शर्मा सहित अन्य बारिष्ट कार्यकर्त्ता भी शामिल हुए। जन्म शताब्दी पर ए के शर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो दो राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने बताया कि हमारी भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया। साथ ही पं.दीनदयाल के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम के संयोजक अजित यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे , मंच का संचालन ए के शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, समाजसेवी ए के शर्मा, अजीत जी, राजबीर, मनोज सरपंच, मास्टर बलबीर , हीरालाल नमबरदार , डॉ धर्मेंद्र , मनोज नाहरपुर , बिट्टू मोकलवास , विक्रम सहरावण , मोहित , सम्राट , चरणजीत सोनी , प्रवीण , अशोक ,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Team The Vande Bharat E Web News Portal
www.thevandebharat.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES