अनलॉक-4 में मंदिर:24 सितंबर से खुलेंगे गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दरवाजे,
September 23, 2020
कृषि बिलों का विरोध:राष्ट्रपति ने कृषि बिलों पर बात रखने के लिए विपक्ष को समय दिया
September 23, 2020

साउथ की एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की दुष्कर्म की एफआईआर,

अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ का आरोप:साउथ की एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की दुष्कर्म की एफआईआर, हो सकती है गिरफ्तारी अभिनेत्री ने आरोप लगाया- फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी
रविवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मुद्दे को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की थीदक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी एक एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता, निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस की ओर से शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे पहले एक्ट्रेस सोमवार को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची थी, लेकिन देर रात दो बजे तक पुलिस स्टेशन में रहने के बावजूद उनकी कंप्लेंट नहीं ली गई थी।

एक्ट्रेस के वकील नितिन सतपुते ने बुधवार तड़के जारी एक बयान में एफआईआर का विवरण साझा किया। सतपुते ने बताया, “एक्ट्रेस की एफआईआर अंतत: दर्ज कर ली गई है, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

एक्ट्रेस का आरोप

अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता अनुराग ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। अनुराग उनके सामने न्यूड हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी। वर्सोवा पुलिस जल्द इस मामले में कश्यप को पूछताछ के लिए बुला सकती है। उनके खिलाफ दर्ज धाराओं में उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

संसद में गूंजा था यह मामला

रविवार रात 1 बजे तक दिल्ली में लोकसभा की कार्यवाही चली। इस दौरान गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने अनुराग कश्यप का मामला संसद में उठाया। उन्होंने बिना नाम लिए दरिंदा कहा था। उन्होंने कहा कि देश में हमारी बेटियां देवी दुर्गा की तरह पूजनीय हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तकदीर चमकाने का दावा कर उनके साथ सौदेबाजी पर उतारू हैं।

भाजपा सांसद ने इस मुद्दे को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की ताकि ऐसा करने वालों कानून का डर पैदा हो। 2 दिन पहले अनुराग कश्यप ने सांसद रवि किशन पर गांजा पीने का आरोप लगाया था।

एक्ट्रेस का आरोप

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने 2014 में हुई घटना के बारे में खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि अनुराग कश्यप ने 2014 में मेरे साथ छेड़छाड़ की थी। निर्देशक ने मुझे बताया कि जो लड़कियां उनके साथ काम करती हैं, वे उनके साथ ‘गाला टाइम’ बिताते हैं।
एक्ट्रेस ने कहा- अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एडल्ट फिल्म लगा दी। मैं डर गई। इसके बाद वह मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा कि सर, मैं कंफर्टेबल नहीं हूं।
उन्होंने कहा कि अनुराग बोले कि मैंने जिन एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, वे मेरे सिर्फ एक कॉल पर मेरे पास आने के लिए तैयार हैं। मैंने फिर कहा कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं और बीमार हूं। किसी तरह मैं वहां से भागी। इसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिली। उसने कई बार मुझसे मिलने के लिए कहा। मैं आज तक वो घटना नहीं भूल पाई। वो मुझे बहुत परेशान करती है।
अनुराग कश्यप ने आरोप खारिज किए

अनुराग कश्यप ने एक्ट्रेस के लगाए आरोपों को खारिज किया है। कश्यप ने ट्वीट किया- क्या बात है, मुझे चुप करने की कोशिश में इतना समय ले लिया। चलो, कोई बात नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए भी दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए, मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं, वे सब बेबुनियाद हैं। इस मामले में कश्यप के समर्थन में बॉलीवुड के कई लोग आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES