पाकिस्तान में टैक्स कलेक्शन:पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने 1781 करोड़ रुपए टैक्स दिया
September 19, 2020
कोरोना दुनिया में:एक दिन में 2 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले, 3947 लोगों की मौत;
September 19, 2020

कोरोना दुनिया में:रूस ने कोरोना की दवा फार्मेसी दुकानों में बेचने की मंजूरी दी,

कोरोना दुनिया में:रूस ने कोरोना की दवा फार्मेसी दुकानों में बेचने की मंजूरी दी, मरीज प्रिस्क्रिप्शन दिखाकर इसे खरीद सकेंगे; दुनिया में 3.04 करोड़ केस दुनिया में 9.51 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 2.02 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हुए
अमेरिका में 68.77 लाख लोग संक्रमित, 2 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैंदुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.06 करोड़ से ज्यादा हो गया है। इसी दौर में एक अच्छी खबर ये है कि ठीक होने वालों की संख्या भी अब 2 करोड़ 22 लाख से ज्यादा हो चुकी है। महामारी में मरने वालों की संख्या 9 लाख 54 हजार 271 हो गई है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

रूस ने कोरोना की कोरोनाविर नामक दवा को फार्मेसी दुकानों में बेचने की मंजूरी दे दी है। अगले हफ्ते से यह दवा दुकानों में मिल सकेगी। आर. फार्मा की इस दवा को हल्के और मध्यम लक्षणों वाले मरीज प्रिस्क्रिप्शन दिखाकर खरीद सकेंगे।

इससे पहले मई में एविफेविर दवा को कोरोना मरीजों के लिए इस्तेमाल में लाने की इजाजत दी गई थी। दोनों ही दवा जापान में तैयार फेविपिराविर केमिकल से तैयार की गई है। फिलहाल इस केमिकल से बनी दवा का इस्तेमाल दुनिया भर में वायरस के इलाज के लिए किया जा रहा है।इजराइल: दोबारा लॉकडाउन लगा

इजराइल में नए साल ‘रोश हशाना’ की छुट्टियों से पहले दोबारा तीन हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है। देश में अब तक संक्रमण 1.76 लख मरीज मिल चुके हैं, जबकि 1169 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, गुरुवार रात तेल अवीव में हजारों लोगों ने दोबारा लॉकडाउन लगाए जाने का विरोध किया।न्यूजीलैंड: 5 हफ्तों में एक भी केस नहीं

सीएनएन के मुताबिक, न्यूजीलैंड में पिछले पांच हफ्तों से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। करीब एक महीने पहले ऑकलैंड शहर में कोरोना का मामला सामने आया था, जिसके बाद वहां लॉकडाउन लगा दिया गया था। यहां अब तक 1809 केस मिले हैं, जबकि 25 लोगों की मौत हुई है।

डब्ल्यूएचओ: कहा- यूरोप में 2.28 लाख मौतें, सब जागो

डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय डायरेक्टर हैन्स क्लुगे ने यूरोपीय देशों में कोरोना मरीजों के बढ़ने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्ते में यूरोप के 50% से ज्यादा देशों में नए कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। पूरे यूरोप में अब तक 50 लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं। जबकि 2.28 लाख मौतें हुई हैं। यह दोबारा जागने का समय है।

फिलीपींस: राष्ट्रीय आपात का समय एक साल के लिए बढ़ाया गया
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने महामारी को देखते हुए देश में राष्ट्रीय आपात का समय बढ़ा दिया है। यह इस साल 13 सितंबर से शुरू होकर अगले साल 12 सितंबर तक जारी रहेगा।हालांकि, अफसरों के मुताबिक, अगर महामारी की स्थिति में सुधार होता है तो इसका समय कम किया जा सकता है।

सरकार ने इस साल मार्च में देश में संक्रमण बढ़ने के बाद 6 महीने के लिए राष्ट्रीय आपात का ऐलान किया था। फिलीपींस में 24 घंटे में 3 हजार 257 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या अब 2 लाख 80 हजार हो गई है। यहां 4 हजार 830 मौतें भी हुई हैं।एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई सेवा शनिवार से होगी शुरू

एयरलाइन ने कहा था कि एयर इंडिया एक्सप्रेस को गुरुवार को दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से ‘नोटिस ऑफ सस्पेंशन’ मिला है लेकिन शाम को उसने कहा कि उसकी दुबई तक की सेवा 19 सितम्बर से शुरू होगी।

दरअसल, 4 सितंबर को जयपुर से दुबई पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर IX1135 में एक पैसेंजर पॉजिटिव पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर से दुबई गए इस पैसेंजर ने जयपुर में ही 2 सितंबर को कोरोना टेस्ट कराया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

पाकिस्तान: स्कूल खोलने का फैसला गलत साबित हुआ
इमरान खान सरकार ने मंगलवार को 9वीं और 10वीं कक्षाओं के अलावा कॉलेज खोले थे। गुरुवार को 32 स्कूलों को बंद करना पड़ा। इसकी वजह नियमों का पालन न करना था। कुछ स्कूलों में तो बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं। एक कॉलेज में दो स्टूडेंट्स पॉजिटिव पाए गए।

विपक्ष पहले ही सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा 16 स्कूल बंद किए गए। राजधानी इस्लामाबाद में दो स्कूल बंद करने पड़े। सरकार ने कहा है कि वो इंतजामों की समीक्षा के बाद अगली कार्रवाई पर विचार करेगी।ब्रिटेन: अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज तेजी से बढ़े

ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉग ने कहा कि उनके देश में दोबारा लॉकडाउन लगाया जाएगा। पूरे ब्रिटेन में अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले हफ्ते से ब्रिटेन में रोजाना औसतन 3300 मरीज मिल रहे हैं। ब्रिटेन में अब तक 3,81,614 मरीज मिले हैं। जबकि 41,705 मौतें हुई है।
स्पेन: राजधानी मैड्रिड में आईसीयू बेड नहीं बचे

स्पेन राजधानी मैड्रिड में लॉकडाउन की तैयारी कर रहा है। मैड्रिड में अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए आईसीयू बेड नहीं बचे हैं। पूरे शहर के अस्पतालों के 21% बेड कोरोना मरीजों के लिए रखे गए थे। स्पेन में दो दिनों से 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश में अब तक 6,25,651 मरीज मिले हैं। जबकि 30,405 मौतें हुई हैं।

ग्वाटेमाला: राष्ट्रपति एलेजांड्रो गियामेट्‌टेई संक्रमित

ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांड्रो गियामेट्‌टेई संक्रमित मिले हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने लोकल मीडिया को बताया कि वह फिलहाल स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। एलेजांड्रो को रीढ़ की हड्‌डी की नसों से जुड़ी समस्याएं हैं। इसकी वजह से वे चलने के लिए केन का इस्तेमाल करते हैं। देश में आज ही छह महीने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को आने की मंजूरी दी गई है।

फ्रांस: लॉकडाउन का फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा

फ्रांस में मई में लॉकडाउन खत्म किए जाने के बाद पहली बार गुरुवार को सबसे ज्यादा 10593 मामले सामने आए। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि महामारी बहुत सक्रिय हो चुकी है। इसके प्रति लापरवाही बरतना बेहद खतरनाक होगा। हमने स्थानीय प्रशासन से कहा है कि वे अपने स्तर पर लॉकडाउन जैसे सख्त उपाय करें। सरकार फिलहाल देशव्यापी लॉकडाउन नहीं करनी चाहती।

इससे पहले राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने कहा था कि लोगों को कोरोना के साथ जीना सीख लेना चाहिए। दूसरी ओर फ्रांस में पिछले दो हफ्ते में आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 800 पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा जून के मध्य के बाद से सबसे ज्यादा है। फ्रांस में अब तक 4,15,481 मरीज मिले हैं। जबकि 31,095 मौतें हुई हैं।चीन: म्यांमार सीमा से लगने वाला शहर बंद
यूनान प्रांत के रूइली शहर को संक्रमण के खतरे के मद्देनजर पूरी तरह बंद करने का फैसला किया गया। किसी भी तरह के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे घर से बाहर न निकलें। यह शहर म्यांमार की सीमा से लगता है।

पिछले दिनों यहां दो नए मरीज मिले थे। इसके बाद शहर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगा दिए गए। गुरुवार को यहां 360 टेस्टिंग साइट्स बनाई गईं। इनमें 1200 लोगों का स्टाफ है। अब तक यहां 60 हजार लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।ऑस्ट्रेलिया: 100 साल का मरीज अब स्वस्थ
मेलबर्न के एक अस्पताल में 100 साल के मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गुरुवार को इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। सेंट विन्सेंट हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने कहा- मरीज का नाम रॉय है। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें इस हॉस्पिटल में लाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी।

हमारे लिए हर मरीज का महत्व है, भले ही वे किसी भी उम्र के हों। ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना से 824 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 500 से ज्यादा की उम्र 80 साल या उससे ज्यादा थी।न्यूजीलैंड: टूरिज्म इंडस्ट्री को नुकसान
‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही तक न्यूजीलैंड की जीडीपी में 12.2% की गिरावट दर्ज की गई है। 1987 के बाद अर्थव्यवस्था में यह सबसे बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जीडीपी में गिरावट की मुख्य वजह कोरोनावायरस के कारण लगे प्रतिबंध हैं। इसकी वजह से ट्रेड और टूरिज्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। टूरिज्म सेक्टर से न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिलता है।

जर्मनी: सरकार ने कहा- सुनिश्चित करेंगे, पहले जैसा हाल न हो

जर्मनी में अप्रैल के बाद पहली बार सबसे ज्यादा 2000 नए मरीज मिले हैं। वित्त मंत्री पीटर अल्टमेयर ने यूरोपीय संघ के देशों के मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि जर्मनी में महामारी लौट रही है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि यूरोप में पहले जैसे हालात न बनें। जर्मनी में अब तक 2,69,441 मरीज मिले हैं। जबकि 9,460 मौतें हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES