हरियाणा मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए 30 हजार किट रिजेक्ट कीं
September 17, 2020
अब 21 सितंबर तक हर सरकारी और प्राइवेट टीचर को करवाना होगा कोविड टेस्ट
September 17, 2020

हरियाणा में मरीज लाख पार, 50 हजार संक्रमित 184 दिन में हुए थे, अब इतने ही 28 दिन में मिले,

हरियाणा में मरीज लाख पार, 50 हजार संक्रमित 184 दिन में हुए थे, अब इतने ही 28 दिन में मिले, अब तक 78937 ठीक हुए आबादी में देश में 18वें नंबर पर हरियाणा, संक्रमण में 15वां नंबर
1 लाख मरीजों का आंकड़ा पार करने में भी 15वां राज्यराज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार हो गया है। राज्य में संक्रमण किस तेजी से बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 28 दिनों में औसत हर दिन 3.71% की दर से मरीज बढ़ रहे हैं। 17 मार्च को पहला केस मिलने के बाद 50 हजार के आंकड़े तक पहुंचने के दौरान मरीजों की बढ़ोतरी दर प्रतिदिन औसतन 0.54% थी। प्रदेश में 50 हजार मरीज होने में 184 दिन लगे थे।

इसके बाद 50 हजार मरीज मात्र 28 दिन में मिल चुके हैं। हरियाणा आबादी में देश में 18वें नंबर पर है, लेकिन संक्रमण में 15वें नंबर पर है। साथ ही मरीजों का आंकड़ा एक लाख पार करने वाला 15वां राज्य बना है। टेस्टिंग में 16वें नंबर पर चल रहा हरियाणा सक्रिय मरीजों के मामले में 13वें नंबर पर है।

रिकवरी दर में 18वें नंबर पर है। मौतों के मामले में हरियाणा 12वें नंबर पर है। प्रदेश में अब तक 1565646 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 6471 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 6.54% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1.08% मरीजों की जान गई है। अब मरीजों की संख्या दोगुनी होने में 27 दिन लग रहे हैं।

प्रदेश में 1 दिन में 2581 मरीज मिले, 27 की जान गई

प्रदेश में बुधवार को 2581 नए मरीज मिले हैं। गुड़गांव में सर्वाधिक 421 केस सामने आए। अब संक्रमितों की संख्या 102422 हो गई है। एक दिन में 27 लोगों की जान गई है। करनाल में 3, पानीपत, फरीदाबाद, गुड़गांव, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद, हिसार व फतेहाबाद में 2-2, महेंद्रगढ़, कैथल, अम्बाला, रोहतक, भिवानी व सिरसा में 1-1 मौत हुई है। अब कुल मौतों की संख्या 1113 हो गई है। 24 घंटे में 1771 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 78937 लोग ठीक हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीज 22372 हो गए हैं।

देश में संक्रमित 51 लाख, मौतें 83 हजार पार, 1 दिन में सबसे ज्यादा 85,747 मरीज ठीक हुए

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 51 लाख के पार पहुंच गया है। बुधवार को 98,070 मरीज और मिले। 24 घंटे में 1,132 और मौतों के साथ मृतक 83,121 हो गए। अब मृत्युदर 1.62% है। देश में अब कुल एक्टिव मरीज 10 लाख के पार हैं। राहत की बात यह है कि 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 85,747 मरीज ठीक भी हुए। इन्हें मिलाकर कोरोना को हराने वालों का आंकड़ा 40,11,843 और रिकवरी रेट 78.60% हो गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कोरोना; खुद दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी स्वयं दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं ईश्वर और आप सभी के आशीर्वाद से अभी ठीक हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वालों से अनुरोध है कृपया खुद को सुरक्षित करें।’

तीनों सेनाओं के 19,839 जवान पॉजिटिव, 35 मौतें

देश में थल सेना, वायुसेना और नौसेना के 19,839 जवान संक्रमित हो चुके हैं। थलसेना के 16,758, वायुसेना के 1716 व नौसेना के 1365 जवानों को काेरोना हुआ। 35 जवानों की मौत हो चुकी है। अब तक 382 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES