सांसद दीपेंद्र समेत एक दिन में रिकॉर्ड 2355 पॉजिटिव, 23 लाेगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 77,558 पहुंचा राज्य में 77,588 संक्रमित, 60 हजार से ज्यादा ठीक हुए
कृषि मंत्री दलाल की रिपोर्ट निगेटिव, मुख्यमंत्री को बुखार नहींहरियाणा में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। एक दिन में रिकॉर्ड 2355 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 23 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 4-4 मौतें पंचकूला व यमुनानगर में हुई हैं। कुरुक्षेत्र में 3, फरीदाबाद, अम्बाला, करनाल, महेंद्रगढ़ व फतेहाबाद में 2-2 और जींद व रोहतक में एक-एक नई मौत हुई है। अब मौतों का आंकड़ा 854 पर पहुंच गया है। रविवार को रोहतक से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए।
जबकि कृषि मंत्री जेपी दलाल की दूसरी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में भी सुधार है। अब उन्हें बुखार नहीं है। इधर, प्रदेश में 1471 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी सोमवार को अपनी जांच कराएंगे। अब कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 60,051 हो गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 77,588 संक्रमितों में 16,683 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
13 जिलों में 2 से 13 हजार तक हुई मरीजों की संख्या
प्रदेश के 22 जिलों में से 13 में प्रत्येक में संक्रमितों की संख्या 2 हजार पार कर चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा फरीदाबाद और गुड़गांव में संख्या 13-13 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं। जबकि एक जिले में 5 तो दो जिलों में चार हजार से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो गए। 4 जिलों में 3 से 4 हजार तो 4 जिलों में 2 से 3 हजार के बीच मरीजों का आंकड़ा हैं।
यहां मिले नए मरीज
गुड़गांव में 306, फरीदाबाद में 276, करनाल में 234, कुरुक्षेत्र में 230, अम्बाला में 190, सोनीपत में 170, पंचकूला में 137, पानीपत में 121, सिरसा में 109, यमुनानगर में 105, हिसार में 92, रोहतक में 79, महेंद्रगढ़ में 65, जींद में 55, झज्जर में 46, फतेहाबाद में 36, कैथल में 31, नूंह में 22, भिवानी में 20, पलवल में 15, रेवाड़ी में 14 और चरखी दादरी में 2 नए मरीज मिले हैं।
आज तक की स्थिति
202343 लोग कुल हो चुके हैं सर्विलांस।
102351 लोगों का हो चुका सर्विलांस का समय पूरा।
99992 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
1294598 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
1211295 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
77588 हो चुकी है पॉजिटिव केसों की संख्या।
6754 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।