दुनिया का सबसे अकेला हाथी कहा जाने वाला कावन इस्लामाबाद से कम्बोडिया जाएगा
September 7, 2020
वैक्सीन को लेकर उनकी बातों पर भरोसा नहीं सीएनन को दिए इंटरव्यू में हैरिस बोलींं
September 7, 2020

कई जगहों पर बुलेट ट्रेन रद्द, 10 एयरपोर्ट से करीब 500 घरेलू फ्लाइट्स भी कैंसिल

जापान में 15 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा तूफान:कई जगहों पर बुलेट ट्रेन रद्द, 10 एयरपोर्ट से करीब 500 घरेलू फ्लाइट्स भी कैंसिल; साउथ कोरिया की ओर बढ़ा चक्रवात देश में करीब 5 लाख लोगों के घरों में बिजली गुल हो गई है, करीब 8 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हैशेन तूफान कमजोर हुआ है लेकिन, तूफान जाने के बाद भी भारी बारिश हो सकती हैजापान में एक हफ्ते में दूसरे तूफान ने रविवार को दस्तक दी। इस तूफान से बिजली सप्लाई पर बड़े पैमाने पर असर पड़ा है। देश में करीब 5 लाख लोगों के घरों में बिजली गुल हो गई है। ओकिनावा समेत कई आईलैंड पर तूफान से घरों को नुकसान पहुंचा। करीब 8 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सोमवार को तूफान खत्म होने के बाद भी कई इलाकों में यातायात प्रभावित है। कई जगहों पर बुलेट ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। 10 एयरपोर्ट से करीब 500 घरेलू फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हैशेन तूफान कमजोर हुआ है। हालांकि, तूफान जाने के बाद भी भारी बारिश हो सकती है। 144 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। फिलहाल यह तूफान साउथ कोरिया की ओर बढ़ गया है।क्युशु रीजन में 40 लोग घायल

क्युशु रीजन में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। सोमवार को मियाजाकी राज्य में हुए लैंडस्लाइड में चार लोग लापता हो गए और एक घायल हो गया। यहां पर करीब 4 लाख से ज्यादा घरों में बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे पहले यहां पर जुलाई में भी बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। बाढ़ से करीब 43 लोगों की मौत हो गई थी।
एक हफ्ते पहले आया था मयस्क तूफान

जापान में यह इस हफ्ते में दूसरा तूफान है। एक हफ्ते पहले यहां पर मयस्क तूफान आया था। इस दौरान जापान के तट के पास न्यूजीलैंड से 5800 जानवरों को चीन ले जा रहा कार्गो डूब गया था। इसके 43 क्रू मेंम्बर्स में से सिर्फ दो बचाए जा सके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES