हरियाणाः अनलॉक-3 का 30वां दिन:झज्जर के डीआईजी मिले कोरोना संक्रमित,
August 30, 2020
शराब तस्करी:गैस टैंकर में शराब की जोधपुर होनी थी सप्लाई, हिसार में 781 पेटी पकड़ी
August 30, 2020

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार:प्रदेश के 13 सितारों को नेशनल अवॉर्ड, विनेश व रानी रामपाल को खेल रत्न

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार:प्रदेश के 13 सितारों को नेशनल अवॉर्ड, विनेश व रानी रामपाल को खेल रत्न, मनु भाकर और दीपिका ठाकुर को अर्जुन अवाॅर्ड राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में हरियाणा के खिलाड़ियाें ने फिर बिखेरा जलवा।
छह को अर्जुन, दो द्रोणाचार्य, दो ध्यानचंद व एक को साहसिक पुरस्कार।राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में हरियाणा के खिलाड़ियाें का एक बार फिर से दबदबा दिखा है। शनिवार को वीसी के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के खिलाड़यों को विभिन्न खेल अवाॅर्ड देकर उनका अभिनंदन किया। इनमें हरियाणा की पहलवान विनेश फौगाट एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि विनेश फाैगाट व कुश्ती कोच ओमप्रकाश दहिया खुद समारोह में कोरोना पॉजिटिव होने के कारण हिस्सा नहीं ले सके।

राजीव गांधी खेल रत्न अवाॅर्ड : रानी रामपाल, महिला हॉकी कप्तान। विनेश फौगाट, रेसलर।

अर्जुन अवाॅर्ड: मनु भाकर, शूटर। दीपिका ठाकुर, हॉकी खिलाड़ी। मनीष कौशिक, बाॅक्सर। मनीष नरवाल, पैराशूटर। दीपक निवास हुड्डा, कबड्डी खिलाड़ी। संदीप चौधरी, पैरा-एथलीट।

द्रोणाचार्य अवाॅर्ड: कृष्ण कुमार, कबड्डी कोच। ओमप्रकाश दहिया, कुश्ती कोच।

ध्यानचंद अवाॅर्ड : मनप्रीत सिंह, कबड्डी खिलाड़ी। नेत्रपाल हुड्डा, पहलवान।

साहसिक पुरस्कार : तेनजिंग नोर्गे, नेशनल एडवेंचर अवाॅर्ड। अनिता कुंडू, माउंटेनियर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES